लाइफ स्टाइल

Monsoon Hair Care Tips: बारिश में बालों की है खास देखभाल, जानें आसान टिप्स

Sarita
26 Jun 2025 6:44 AM IST
Monsoon Hair Care Tips: बारिश में बालों की है खास देखभाल, जानें आसान टिप्स
x
Monsoon Hair Care Tips: मानसून के दौरान हवा में नमी अधिक होती है और बारिश का पानी अमूमन प्रदूषित होता है, जिससे बालों में डैंड्रफ, फंगल इंफेक्शन, बालों का झड़ना और रुखापन जैसी समस्याएँ बढ़ सकती हैं. आज हम आपको कुछ आसान लेकिन असरदार टिप्स बताएंगे जो बारिश के मौसम में आपके बालों की देखभाल में मदद कर सकते हैं|
मानसून में बालों की देखभाल के आसान टिप्स:
बारिश में भीगने से बचें:
कोशिश करें कि बिना जरूरत बारिश में न भीगें, खासकर बिना छाते या रेनकोट के|
भीगने पर बालों को तुरंत धोएं:
अगर आप बारिश में भीग जाएं, तो घर आकर हल्के शैम्पू से बाल जरूर धोएं ताकि गंदगी और प्रदूषित पानी को हटाया जा सके|
माइल्ड शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें:
हफ्ते में 2-3 बार माइल्ड शैम्पू से बाल धोएं और उसके बाद कंडीशनर जरूर लगाएं ताकि बालों में नमी बनी रहे|
तेल मालिश:
नारियल, बादाम या आर्गन ऑयल से हफ्ते में एक बार हल्के हाथों से मसाज करें. इससे स्कैल्प को पोषण मिलेगा और बाल ज़बूत बनेंगे|
गीले बालों को कसकर न बांधें:
बारिश में बाल अगर गीले हो जाएं तो उन्हें खुला छोड़ें या हल्का बांधें. कसकर बांधने से बाल टूट सकते हैं|
हेयर ड्रायर का कम इस्तेमाल करें:
गीले बालों को प्राकृतिक रूप से सूखने दें. हेयर ड्रायर से ज्यादा गर्मी बालों को और नुकसान पहुंचा सकती है|
डाइट का रखें ध्यान:
मानसून में हेल्दी और संतुलित आहार लें जिसमें विटामिन A, C, E, और प्रोटीन शामिल हो. यह बालों की ग्रोथ में मदद करेगा|
बालों को बार-बार हाथ न लगाएं:
गंदे हाथों से बालों को छूने से स्कैल्प में बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं, जिससे इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है|
Next Story