लाइफ स्टाइल

Monsoon Hair Care Tips :मानसून में बालों की देखभाल के लिए अपनाएं आसान उपाय

Sarita
24 Jun 2025 12:38 PM IST
Monsoon Hair Care Tips :मानसून में बालों की देखभाल के लिए अपनाएं  आसान उपाय
x
Monsoon Hair Care Tips: बारिश के मौसम में बालों का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है। इस मौसम में बाल रूखे, बेजान और झड़ने लगते हैं जो देखने में भी खराब लगते हैं। लेकिन परेशान न हों। हम आपके लिए 7 घरेलू और आसान टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप बालों को चमकदार, मुलायम और स्वस्थ बना सकते हैं। ये टिप्स न सिर्फ बालों की देखभाल करेंगे बल्कि रूखे बालों की समस्या से भी आपको निजात दिलाएंगे। बस अपनाएं ये आसान उपाय और इस मानसून में अपने बालों को खूबसूरत बनाए रखें।
बालों को बार-बार धोएं नहीं:
बारिश में बाल जल्दी गंदे होते हैं. लेकिन बार-बार धोना सही नहीं. इससे बाल रूखे और टूटने लगते हैं. सप्ताह में 2-3 बार हल्के शैम्पू से बाल धोएं ताकि बाल स्वस्थ रहें|
कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें:
बाल धोने के बाद कंडीशनर लगाना जरूरी है. यह बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है. खासकर बारिश में बालों में नमी बनी रहती है. इसलिए कंडीशनर बालों की सुरक्षा करता है|
घरेलू हेयर पैक लगाएं:
मॉनसून में बालों के लिए दही, शहद और एलोवेरा का हेयर पैक बहुत फायदेमंद होता है. यह बालों को पोषण देता है और झड़ने से बचाता है. हफ्ते में एक बार यह पैक लगाएं|
बालों को बिना रगड़े सूखने दें:
गीले बालों को तौलिये से रगड़ना बालों को नुकसान पहुंचाता है. हल्के से दबाकर पानी निकालें और हवा में सूखने दें. इससे बाल फ्रिजी नहीं होते|
बालों को धीरे-धीरे कंघी करें:
गीले बालों को जबरदस्ती कंघी न करें. धीरे-धीरे और अच्छे दांत वाली कंघी से बाल सुलझाएं. इससे बाल टूटने और झड़ने से बचते हैं|
बारिश में बाल खुले रहने से वे ज्यादा गंदे और उलझे होते हैं. इसलिए बालों को पोनी या चोटी में बांधकर रखें. इससे बालों की सुरक्षा होती है|
हेडस्कैल्प की सफाई रखें:
मॉनसून में बालों के साथ-साथ सिर की त्वचा की भी देखभाल करें. हफ्ते में एक बार हर्बल तेल से सिर की मालिश करें. यह बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाएगा|
Next Story