- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Momo Recipe: नवरात्रि...

x
Momo Recipe: हम आपको बताएंगे कि साबुदाना मोमो कैसे बनाएं, ताकि आप भी कुट्टू के आटे को छोड़कर कुछ अलग ट्राई कर सकें।
फलाहारी मोमो बनाने का सामान:
साबुदाना (1 कप) – 4–5 घंटे भीगा हुआ
पनीर
भुनी मूंगफली – 1/4 कप
हरी मिर्च – 1
सेंधा नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया
नींबू रस
बनाने की विधि:
फलाहारी मोमो बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले तो साबुदाना को कम से कम 4-5 घंटे के लिए भिगो दें। भिगोने के बाद ये पूरी तरह से फूल जाएगा। साबुदाना फूलने के बाद ही अच्छी तरह से बनता है।
जब ये फूल जाए तो इसे छानकर अतिरिक्त पानी को निकाल दें। अब एक कटोरे में रखकर इसे मैश करते हुए आटे की तरह गूंथ लें। इस दौरान समें थोड़ा सा सेंधा नमक डाल लें। इसे 10 मिनट तक साइड में रख दें, ताकि ये सेट हो जाए।
जब तक ये सेट हो रहा है, तब तक मोमो की स्टफिंग बना लें। इसके लिए पनीर को अच्छी तरह से पहले कद्दूकस कर लें। अब इसमें पिसी हुई भुनी मूंगफली, बारीक कटी हरी मिर्च, सेंधा नमक, हरा धनिया और नींबू का रस डालकर मिक्स करें।
अब हथेली पर थोड़ा साबुदाना मिश्रण लेकर छोटा सा गोला बनाएं और उसमें भरावन रखें। इसके बाद इसे चारों तरफ से बंद करके मोमो का आकार दे दें। अब स्टीमर या इडली कुकर में 8–10 मिनट तक स्टीम करें। जब ये पारदर्शी दिखने लगे तो मतलब कि साबुदाना बनकर मोमो बनकर तैयार है। इसे फलाहारी हरी चटनी के साथ परोसें।
Next Story





