- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Mohan Bhog: इस लाजवाब...
लाइफ स्टाइल
Mohan Bhog: इस लाजवाब मिठाई से जीतें अपनों के साथ-साथ दूसरों का भी दिल
Sarita
30 May 2025 6:41 AM IST

x
Mohan Bhog: कुछ चीजें वैसे तो किसी खास अवसर के लिए बनाई जाती है, लेकिन ऐसा कोई नियम नहीं है कि उनका मजा आम दिनों में नहीं लिया जा सकता। अगर उसका स्वाद अच्छा लगता है तो जब इच्छा हो तब बनाओ और खाओ-खिलाओ। अभी हमारा इशारा मोहन भोग की ओर है, जो आम तौर पर लोग जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण भगवान को प्रसाद चढ़ाने के लिए बनाते हैं। इसका जायका इतना लाजवाब होता है कि मन करता है कि बार-बार इसका मजा लिया जाए। घर के सभी मेंबर इसके लिए बेकरार रहते हैं और यह स्वीट डिश उन्हें तृप्त कर देती है। खुशी के मौके को भी इसके साथ सेलिब्रेट किया जा सकता है। आप हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी की मदद से तैयार कर सकते हैं यह स्वादिष्ट मिठाई।
सामग्री (Ingredients)
1 लीटर दूध
घी
2 चम्मच काजू
2 चम्मच किशमिश
1 कप सूजी
2 दालचीनी के टुकड़े
4 कुटी हुई हरी इलायची
1 कप चीनी
विधि (Recipe)
- इसके लिए सबसे पहले कड़ाही में 1 लीटर दूध डालकर गरम होने के लिए रख दें। तब तक एक पैन में 1 चम्मच घी डालकर गरम कर लें।
- घी गरम होने पर इसमें 2 चम्मच काजू और 2 चम्मच किशमिश डालकर भून लें।
- दोनों चीजें हल्की भुन जाने पर पैन से बाहर निकाल लें और फिर इसी पैन में 1 कप सूजी डालकर मीडियम फ्लेम पर भून लें।
- हल्की भुन जाने पर पैन में 1/2 कप घी डालें और सूजी में मिलाते हुए अच्छी तरह चला लें।
- सूजी का रंग हल्का लाल हो जाने पर इसमें 2 दालचीनी के टुकड़े और 4 कुटी हुई हरी इलायची डालकर चला लें।
- जब सूजी में हल्का उबाल नजर आने लगे, तब इसमें पहले से गरम होने रखा दूध मिला लें।
- गैस की फ्लेम लो कर दें और सूजी और दूध को अच्छी तरह पकने दें। आपको इसे बीच-बीच में चलाते रहना है।
- जब ये मिश्रण एकदम गाढ़ा हो जाए, तब इसमें 1 कप चीनी डालें और अच्छी तरह चला लें।
- अब इसमें पहले से भुने हुए काजू और किशमिल डालकर चला लें। आप इस पर पिस्ता और अन्य मेवों को बारीक काटकर गार्निश कर सकते हैं।
TagsMohan Bhogलाजवाबमिठाई Mohan Bhogwonderfulsweet जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





