- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Mixed Vegetable Soup...
लाइफ स्टाइल
Mixed Vegetable Soup :ठंड में ट्राई करें गर्मागर्म मिक्स वेजिटेबल Soup
Sarita
20 Nov 2025 6:54 AM IST

x
Mixed Vegetable Soup : मिक्स वेजिटेबल सूप बनाना बेहद आसान है। यकीन मानिए इस सूप को न केवल बच्चे बल्कि बड़े भी खूब चाव के साथ पिएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मिक्स वेजिटेबल सूप बनाने के लिए एक बारीक कटी हुई मीडियम साइज की गाजर, बारीक कटी हुई 1/4 फूल गोभी, हाफ कटोरी हरे मटर, एक बारीक कटी हुई मीडियम साइज की शिमला मिर्च, एक इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक का टुकड़ा, एक बड़ी स्पून कॉर्न फ्लोर, 2 बड़ी स्पून मक्खन, हाफ छोटी स्पून काली मिर्च, हाफ छोटी स्पून सफेद मिर्च, एक बड़ी स्पून चिली सॉस, नमक, हाफ नींबू और एक बड़ी स्पून कटे हुए हरे धनिए की जरूरत पड़ेगी।
मिक्स वेजिटेबल सूप- सबसे पहले आपको गाजर, फूल गोभी और शिमला मिर्च को अच्छी तरह से धोकर बारीक-बारीक काट लेना है। इसके बाद 2 बड़े स्पून पानी में कॉर्न फ्लोर को अच्छे से घोल लीजिए। अब आपको भारी तले के बर्तन को गैस पर रखकर इसमें मक्खन डालना है। गर्म मक्खन में अदरक का पेस्ट और कटी हुई सब्जियों को डाल दीजिए। लगभग 2 मिनट तक इस मिक्सचर को भूनिए और फिर 1-2 मिनट के लिए बर्तन को ढक दीजिए जिससे सब्जियां पक जाएं।
बेहद आसान रेसिपी- इसके बाद आपको सब्जी के साथ लगभग 600 ग्राम पानी, कॉर्न फ्लोर का घोल, काली मिर्च, सफेद मिर्च, चिली सॉस और नमक को मिला लेना है। जब तक सूप में उबाल न आ जाए, तब तक सूप को चलाते रहना न भूलें। एक बार उबाल आने के बाद आपको 3 से 5 मिनट तक मिक्स वेजिटेबल सूप को हल्की आंच पर पकाना है। अब आप गैस बंद कर सकते हैं।
सेहत के लिए भी फायदेमंद- मिक्स वेजिटेबल सूप के स्वाद को बढ़ाने के लिए नींबू और हरे धनिए को एड करना जरूरी है। आखिर में आप मिक्स वेजिटेबल सूप में नींबू का रस और बारीक कटा हुआ हरा धनिया मिला सकते हैं। सर्व करते समय मिक्स वेजिटेबल सूप में मक्खन को भी एड किया जा सकता है। सर्दियों में गर्मागर्म मिक्स वेजिटेबल सूप का लुत्फ उठाएं। सबसे अच्छी बात ये है कि मिक्स वेजिटेबल सूप आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है।
TagsMixed VegetableSoupठंडमिक्स वेजिटेबलSoupMixed Vegetable SoupColdMixed Vegetable Soup जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





