- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Mix Dal Vegetable...
लाइफ स्टाइल
Mix Dal Vegetable Chilla: दाल और सब्जियों से तैयार करें ये स्वाद से भरपूर चीला
Sarita
13 Feb 2026 9:04 AM IST

x
Mix Dal Vegetable Chilla: इस चीला को आप कम तेल में तैयार कर सकते हैं. गरमा-गरम चीला को हरी चटनी, टमाटर की चटनी या अचार के साथ सर्व कर सकते हैं. इस चीला को आप लंचबॉक्स में भी दे सकते हैं|
चीला बनाने के लिए सामग्री :
चना दाल- आधा कप
मूंग दाल- 3 बड़े चम्मच
मसूर दाल- 3 बड़े चम्मच
चावल- आधा कप
प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
गाजर- 1 कद्दूकस किया हुआ
शिमला मिर्च- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
पत्ता गोभी- आधा कप बारीक कटी हुई
मटर- आधा कप उबले हुए
पालक- आधा कप बारीक कटे हुए
हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
जीरा- आधा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर- छोटा चम्मच
हल्दी- छोटा चम्मच
तेल- जरूरत के अनुसार
चीला को कैसे तैयार करें?
चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप मूंग दाल, चावल, मसूर दाल और चना दाल को अच्छे से धोकर 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद दाल और चावल को मिक्सी जार में डाल दें. जरूरत अनुसार पानी डालकर बारीक पीस लें. इस मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लें.
अब आप मिश्रण में कद्दूकस किया हुआ अदरक, प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, पत्ता गोभी, पालक और मटर डाल दें. इसके बाद नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, हींग और जीरा डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
अब तवा को गर्म करें और एक चम्मच तेल डाल दें. एक बड़े चम्मच की मदद से घोल को तवे पर डालकर गोल फैला लें. ऊपर से थोड़ा तेल चारों ओर डाल दें. एक साइड से सुनहरा होने तक पका लें. फिर पलटकर दूसरी तरफ भी पका लें. आपका चीला तैयार है. इसी तरह बचे हुए घोल से भी चीला बना लें.
इस चीला में आप अपने पसंद की और भी सब्जियों को डाल सकते हैं|
TagsMix DalVegetable Chillaदालसब्जियोंचीला Mixed Dal Vegetable Chillalentilsvegetableschilla जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





