- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Mix Veg Hung Curd...
लाइफ स्टाइल
Mix Veg Hung Curd Sandwich : 10 मिनट में बनाएं मिक्स वेज हंग कर्ड सैंडविच
Sarita
23 Aug 2025 12:43 PM IST

x
Mix Veg Hung Curd Sandwich : यह सैंडविच सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी काफी ज्यादा पसंद आता है क्योंकि इसमें हेल्दी सब्जियों का स्वाद और हंग कर्ड की क्रीमीनेस दोनों ही शामिल होते हैं. तो चलिए जानते हैं मिक्स वेज हंग कर्ड सैंडविच बनाने की सबसे आसान रेसिपी|
मिक्स वेज हंग कर्ड सैंडविच बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
हंग कर्ड – 1 कप
ब्रेड स्लाइस – 6 पीस, ब्राउन ब्रेड या मल्टीग्रेन ब्रेड लें तो ज्यादा हेल्दी रहेगा
खीरा – आधा कप बारीक कटा हुआ
गाजर – आधा कप कद्दूकस किया हुआ
शिमला मिर्च – आधा कप, बारीक कटी हुई, किसी भी रंग की
प्याज – एक चौथाई कप बारीक कटा हुआ, ऑप्शनल
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई या स्वादानुसार
धनिया पत्तियां – 2 चम्मच बारीक कटी हुई
काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
चाट मसाला – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
बटर या ऑलिव ऑयल – सेंकने के लिए
मिक्स वेज हंग कर्ड सैंडविच बनाने की विधि:
सबसे पहले एक बड़े बाउल में हंग कर्ड डालें और इसमें बारीक कटा हुआ खीरा, गाजर, शिमला मिर्च, प्याज और हरी मिर्च डालें.
अब इसमें काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. अब इसके ऊपर से बारीक कटा हुआ धनिया डालें अब आपकी हेल्दी और क्रीमी फिलिंग तैयार है.
अब एक ब्रेड स्लाइस लें और उस पर तैयार किया हुआ हंग कर्ड मिक्सचर अच्छे से फैलाएं. अब इसके ऊपर दूसरी ब्रेड स्लाइस रखकर हल्के हाथ से दबाएं.
आप चाहें तो इसे तवे पर हल्का मक्खन लगाकर दोनों तरफ से सेंक सकते हैं. अगर आपके पास सैंडविच मेकर या ग्रिलर है, तो उसमें भी इसे गोल्डन ब्राउन होने तक ग्रिल करें.
तैयार मिक्स वेज हंग कर्ड सैंडविच को बीच से तिरछा काट लें और टोमैटो सॉस या ग्रीन चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें|
TagsMix VegHungCurd Sandwichमिक्सवेजहंगकर्ड सैंडविचMix VegMixVegCurd Sandwich जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





