लाइफ स्टाइल

Mishri Mawa: खास मौकों की खुशी बढ़ा देगी यह स्वादिष्ट मिठाई

Sarita
24 Sept 2025 10:53 AM IST
Mishri Mawa: खास मौकों की खुशी बढ़ा देगी यह स्वादिष्ट मिठाई
x
Mishri Mawa: खाने के शौकीन अलग-अलग स्वाद लेने को बेकरार हुए जा रहे हैं। आज हम आपको एक शानदार मिठाई मिश्री मावा बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। इसे खाकर हर कोई झूम उठेगा। घर पर आप इसे आसानी से तैयार कर पाएंगे। परिजनों के साथ मेहमानों को भी यह स्वीट डिश तारीफ करने पर मजबूर कर देगी। इसके साथ त्योहार की खुशियों में चार चांद लग जाएंगे। किसी खास अवसर के लिए भी आप इसे मैन्यू में शामिल कर सकते हैं। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलो कर हर मुश्किल से बच जाएंगे।
सामग्री (Ingredients)
1/2 कप मिश्री
1 1/2 छोटा चम्मच काली इलायची
2 1/4 लीटर दूध
1 1/3 चम्मच घी
1 1/4 कप चीनी
1 1/2 चम्मच बादाम
1 1/2 छोटा चम्मच पिस्ता
विधि (Recipe)
- सबसे पहले एक बर्तन में दूध उबालें। इसे लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं।
- इसके बाद पैन में घी, चीनी और हरी इलायची पाउडर डालें।
- सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं। इसे 5-10 मिनट तक और पकने दें।
- जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए और अच्छी खुशबू आने लगे तो आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
- पैन में मिश्री, पिस्ता व बादाम डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- एक घंटे के लिए फ्रिज में रखें। परोसने से पहले चांदी के पत्ते और कटे हुए बादाम से सजाएं।
Next Story