- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Milk Powder Gulab...

x
Milk Powder Gulab Jamun: हम मिल्क पाउडर से गुलाब जामुन की आसान रेसिपी बताएंगे। ये इतने स्वादिष्ट बनते हैं कि मार्केट के गुलाब जामुन भी इनके आगे फीके लगते हैं। इन्हें खाने वाले का पेट भले ही भर जाए तो मन कभी नहीं भरेगा। उनका दिल खुश हो जाएगा।
मिल्क पाउडर - 2 कप
मैदा - 3 चम्मच
फुल क्रीम दूध - आधा कप
थोड़ा घी चिकनाई के लिए
बेकिंग पाउडर - एक चुटकी
फ्राई के लिए घी
चाशनी के लिए सामग्री (Ingredients)
चीनी - एक कटोरी
पानी - डेढ़ कप
इलायची पाउडर - 2 चुटकी
केसर के धागे - 7-8
- सबसे पहले एक पैन में 2 चम्मच घी डालकर गरम कर लें। अब इसमें दूध डालकर अच्छे से मिलाएं।
- जब दूध गरम हो जाए तो गैस बंद कर दें और दूध को ठंडा होने दें। हल्के गुनगुने दूध में मिल्क पाउडर, बेकिंग पाउडर और मैदा डालकर मिलाएं और आटे की तरह गूंथ लें।
- जो मिश्रण तैयार हुआ है उससे गोल-गोल रसगुल्ले बना लें। मीडियम फ्लेम पर चीनी और पानी डालकर चाशनी बनने रख दें।
- जब चाशनी थोड़ी पक जाए तो इसमें इलायची और केसर डालकर मिला दें। अब रसगुल्ले फ्राई करने के लिए कड़ाही में घी गरम करें।
- धीमी आंच पर गुलाब जामुन को हल्का भूरा होने तक सेक लें। तैयार गुलाब जामुन को चाशनी में डालकर 1-2 घंटे के लिए रख दें। तैयार है मिल्ड पाउडर गुलाब जामुन।
TagsMilk PowderGulab Jamunजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





