- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Milk Benefits For...
लाइफ स्टाइल
Milk Benefits For Skin: महंगे फेशियल का पैसा बचा सकता है कच्चा दूध, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल
Sarita
17 Feb 2025 8:34 AM IST

x
Milk Benefits For Skin: यहां हम आपको कई तरह से चेहरे पर दूध इस्तेमाल करना बताने जा रहे हैं, ताकि आपको चमकते चेहरे के लिए हजारों रुपये खर्च न करने पड़ें। चेहरे पर दूध इस्तेमाल करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए, ताकि किसी तरह की एलर्जी की संभावना न रहे। इन सावधानियों के बारे में भी हम आपको बताने जा रहे हैं।
क्लींजर के रूप में
कच्चे दूध को सबसे ज्यादा क्लींजर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए रुई में कच्चा दूध लें और उसे हल्के हाथ से पूरे चेहरे पर लगाएं। कच्चे दूध को चेहरे पर लगाने के बाद 10 मिनट के बाद सादा पानी से अपना चेहरा धो लें। इससे चेहरा खिल उठता है।
टैनिंग ऐसे हटाएं-
यदि आपके चेहरे पर काफी ज्यादा टैनिंग हो गई है तो भी आप कच्चे दूध के इस्तेमाल से टैनिंग हटा सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच कच्चे दूध में 1 चम्मच बेसन या चंदन पाउडर मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद धो लें।
ऐसे मिलेगी ग्लोइंग स्किन-
यदि आप दमकता चेहरा पाना चाहते हैं तो उसके लिए भी कच्चे दूध का इस्तेमाल चेहरे पर करें। इसके लिए 1 चम्मच कच्चे दूध में शहद और हल्दी मिलाकर लगाएं। 15-20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
सर्दियों के मौसम में त्वचा काफी रूखी हो जाती है। ऐसे में रूखी त्वचा की नमी बरकरार रखने के लिए कच्चे दूध में 2-3 बूंदें नारियल तेल या बादाम तेल मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट बाद साफ कर लें। नियमित रूप से इस्तेमाल करने से त्वचा नेचुरली ग्लोइंग और हेल्दी बनेगी, और आपको महंगे फेशियल पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी
TagsMilk BenefitsSkinकच्चा दूधRaw milkजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





