लाइफ स्टाइल

Methi Paneer Chaman Paratha : मेथी पनीर चमन पराठा स्वादिष्ट और सेहतमंद है

Sarita
17 Feb 2025 11:46 AM IST
Methi Paneer Chaman Paratha   : मेथी पनीर चमन पराठा स्वादिष्ट और सेहतमंद है
x
Methi Paneer Chaman Paratha : आज हम आपको मेथी के पराठे नहीं बल्कि मेथी पनीर चमन पराठे बनाना सिखा रहे हैं। ये पराठे इतने स्वादिष्ट लगते हैं कि अगर एक बार आपने इनको खा लिया तो आप ख़ुद कहेंगे कि इससे टेस्टी पराठा तो हमने पहले कभी नहीं खाया।
मेथी चमन पराठे के लिए सामग्री
पनीर- 200
जीरा- 1/2
हींग- 1/2
काली मिर्च- 1/2
अजवायन- 1
अदरक-लहसुन पेस्ट- ½ टी स्पून
नमक- स्वादानुसार
मेथी पनीर चमन पराठा बनाने की विधि:
सबसे पहले मेथी को बारीक काट लें। याद रखें इसकी मोटी डंडियाँ ज़रूर हटा दें। जितनी अच्छी आपकी मेथी कटेगी उतना ही टेस्टी आपके पराठे बनेंगे। मेथी को एक छलनी में रख दें, जिससे इसका पानी अच्छे से निकल जाये।
एक परात में आटा लें। याद रखें आटे को छानना नहीं है। इसमें नमक, अजवायन, कुटी हुई काली मिर्च, हींग, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर को मिला दें।
सभी सूखी चीज़ों को अच्छे से मिला लें।
इसमें मेथी डालें और अच्छे से हाथों से इसको आटे के साथ मसल लें।
अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालें। आटे को ज्यादा सॉफ्ट नहीं करें। डो बन जाने के बाद इसको लगभग आधा घंटा रेस्ट के लिये रख दें।
पनीर स्टफिंग बनाने के लिए पनीर को कद्दूकस कर लें।
इसमें थोड़ा सा नमक और काली मिर्च डालें।
आटे से लोई बनाकर उसको थोड़ा बेल लें। इसमें पनीर की तैयार स्टफिंग भरें और फिर से अच्छे से गोल लोई बना लें।
लोई को अपने मन पसंद आकार के पराठे बेल लें।
तवे पर पराठे को डालकर एक साइड से सेक लें।
अब पलटकर इस पर घी या तेल लगा दें। दूसरी साइड से भी पलटकर घी लगा लें।
दबाते हुए पराठे को सेंक लें।
गरमा-गरम पराठे चटनी या अचार के साथ सर्व करें।
Next Story