लाइफ स्टाइल

Methi Pakoda Kadhi : आज ही बनाएं मेथी पकोड़ा कढ़ी

Sarita
17 Nov 2025 10:57 AM IST
Methi Pakoda Kadhi : आज ही बनाएं मेथी पकोड़ा कढ़ी
x
Methi Pakoda Kadhi : ठंड का मौसम हरी भरी साग सब्जियों का मौसम होता है मेथी, पालक, बथुआ, सरसों का साग सब बाजार में नजर आने लगते है. मेथी सर्दियों की सब्जियों में सबसे पॉपुलर है. आप मेथी से घर पर कई रेसिपी ट्राइ कर सकती है जैसे मेथी पकौड़ा कढ़ी की रेसिपी, जो दही, बेसन और ताज़ी मेथी के स्वाद से मिलकर बनती है. स्वाद में लाजवाब होने के साथ ही यह सर्दियों में पेट के लिए भी बेहद हल्की और आरामदायक होती है|
खाना हो हेल्दी और टेस्टी तो ट्राय करें
मेथी पकौड़ा कढ़ी – सर्दियों की खास रेसिपी
मेथी पकौड़ा कढ़ी बनाने की सामग्री :
कढ़ी के लिए सामग्री:
दही – 1 कप
बेसन – 2-3 बड़े चम्मच
हल्दी – ½ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
करी पत्ता – 6-7
जीरा – ½ छोटा चम्मच
मेथी दाना – ¼ छोटा चम्मच
तेल – 1 बड़ा चम्मच
पानी – 3 कप
पकौड़े के लिए सामग्री
ताज़ी मेथी – 1 कप बारीक कटी
बेसन – 1 कप
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी
लाल मिर्च – ½ छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
अजवाइन – ¼ छोटा चम्मच
तेल – तलने के लिए
पकौड़े बनाने की विधि
एक बाउल में बेसन, मेथी, हरी मिर्च, नमक और अजवाइन मिलाएं.
थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार करें.
गरम तेल में छोटे-छोटे पकौड़े डालकर गोल्डन होने तक तलें और अलग रख दें.
कढ़ी बनाने की विधि:
दही में बेसन, हल्दी, नमक और पानी मिलाकर पतला घोल तैयार करें.
कढ़ाई में तेल गरम करके जीरा, मेथी दाना, करी पत्ता और अदरक-लहसुन पेस्ट भूनें.
अब दही-बेसन वाला मिश्रण डालकर मध्यम आँच पर 10–12 मिनट पकाएं.
तैयार पकौड़े कढ़ी में डालकर 5 मिनट उबालें.
गरमागरम मेथी पकौड़ा कढ़ी को चावल या रोटी के साथ परोसें और सर्दियों का मज़ा दोगुना करें|
Next Story