- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Methi Matar Ki Kachori...
लाइफ स्टाइल
Methi Matar Ki Kachori :मेथी-मटर से तैयार करें गरमा-गरम स्वादिष्ट कचौड़ी
Sarita
12 Feb 2026 8:35 AM IST

x
Methi Matar Ki Kachori : सर्दियों के मौसम में मेथी और मटर आसानी से मिल जाते हैं. ऐसे में आज हम आपको मेथी-मटर की कचौड़ी बनाने की रेसिपी बताएंगे जिसे आप आसानी से बनाकर आलू की सब्जी के साथ सर्व कर सकते हैं|
मेथी-मटर की कचौड़ी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
आटे के लिए
मैदा – 1 कप
सूजी – 1 चम्मच
तेल – 1 बड़े चम्मच (मोयने के लिए)
नमक – आधा छोटी चम्मच
पानी – जरूरत अनुसार
स्टफिंग के लिए
ताजी मेथी – आधा कप (बारीक कटी हुई)
हरे मटर – आधा कप (उबले और मैश किए हुए)
जीरा – आधा चम्मच
अदरक – हरी मिर्च पेस्ट – आधा चम्मच
सौंफ – आधा चम्मच
हल्दी – आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
गरम मसाला – आधा चम्मच
अमचूर पाउडर – आधा चम्मच
तेल – जरूरत अनुसार
नमक – स्वादानुसार
मेथी-मटर की कचौड़ी बनाने की विधि:
सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, सूजी और नमक मिलाएं. इसके बाद आप तेल डालकर हाथों से अच्छी तरह मिक्स करें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें और ढककर 20 मिनट के लिए रख दें.
अब एक कड़ाही में 1 छोटा चम्मच तेल गरम करें. इसमें जीरा और सौंफ डालें, फिर अदरक-हरी मिर्च पेस्ट भूनें. इसके बाद आप कटी मेथी डालकर 2–3 मिनट पकाएं, फिर मटर और सारे मसाले डालकर 3-4 मिनट तक भूनें जब तक मिश्रण सूखा न हो जाए. अब इसे बंद करके ठंडा होने दें.
अब आप आटे की 6-8 लोईयां बना लें. हर लोई को हल्का बेलें, फिर बीच में 1-2 चम्मच स्टफिंग रखें. इसके किनारे बंद करके गोल करें और हल्का सा बेल लें.
इसके बाद एक बड़े कड़ाही में कचौड़ी तलने के लिए तेल डालें. अब आप बेली हुई कचौड़ी डालकर इसे धीमी आंच पर सुनहरा रंग आने तक तलें. इसी तरह आप सारे कचौड़ी तैयार कर लें.
तैयार हुई मेथी-मटर की कचौड़ी को गरमा-गरम आलू की सब्जी के साथ सर्व करें और स्वाद का आनंद उठाएं|
TagsMethi MatarKachoriमेथी-मटरस्वादिष्टकचौड़ी Methi Peas KachoriFenugreek PeasDelicious Kachori जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





