- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Methi Chana Dal Puri:...
लाइफ स्टाइल
Methi Chana Dal Puri: ठंड में नाश्ते में बनाएं मेथी चना दाल पूरी
Sarita
17 Dec 2025 9:57 AM IST

x
-Methi Chana Dal Puri: ताजी मेथी की खुशबू और चना दाल का स्वाद इस नाश्ते को लाजवाब बनाता है. आज हम आपको इस आर्टिकल की मदद से घर पर बहुत आसान तरीके से मेथी चना दाल पूरी बनाने की विधि बताएंगे. आप इसे नाश्ते में दही या सब्जी के साथ परोस सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका|
मेथी चना दाल पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
गेहूं का आटा – 2 कप
चना दाल – आधा कप (2–3 घंटे भिगोई हुई)
ताजी मेथी – 1 कप (बारीक कटी)
हरी मिर्च – 1–2 (बारीक कटी)
अदरक – 1 छोटी चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
अजवाइन – आधा छोटी चम्मच
जीरा – आधा छोटी चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटी चम्मच
हल्दी – आधा छोटी चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
तेल – 2 छोटी चम्मच (मोयन के लिए)
पानी – जरूरत अनुसार
तेल – तलने के लिए
मेथी चना दाल पूरी बनाने की विधि क्या है?
सबसे पहले आप भीगी हुई चना दाल का पानी निकालकर मिक्सी में दरदरा पीस लें. इसके बाद आप एक बर्तन में गेहूं का आटा डालें फिर इसमें पिसी हुई चना दाल, कटी मेथी, अदरक डालें.
अब इसमें अजवाइन, जीरा, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक मिलाएं. फिर 2 चम्मच तेल डालकर सभी चीज को अच्छी तरह मिला लें. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें.
अब आप आटे को 10 मिनट ढककर रख दें. इसके बाद आप आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें, हर लोई को गोल पूरी की तरह बेल लें.
कड़ाही में तेल गर्म करें, फिर बेली हुई पूरी डालकर अच्छे से कुरकुरी होने तक तलें.
इसे एक प्लेट में निकालकर हरी चटनी, दही या सब्जी के साथ गरमा-गरम सर्व करें|
TagsMethi Chana DalPuriमेथीचना दालपूरीMethi Chana DalFenugreekChickpea LentilsFlatbread जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





