- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Methi Bhajiya Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Methi Bhajiya Recipe: बच्चों के लिए मेथी से बनाएं स्वादिष्ट भजिया
Sarita
22 Feb 2025 10:54 AM IST

x
Methi Bhajiya Recipe: अगर आप अपने बच्चों को एक हेल्दी स्नैक देना चाहते हैं, तो मेथी के भजिये एक अच्छे विकल्प हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप घर में टेस्टी मेथी भजिया कैसे बना सकते हैं।
मेथी के भजिये बनाने के लिए सामग्री
मेथी के पत्ते – 1 कप
बेसन – 1 कप
चावल का आटा – 2-3 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच
अजवाइन – 1/4 चम्मच
गरम मसाला – 1/4 चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
बेकिंग सोडा – 1/4 चम्मच
पानी
तेल
मेथी के भजिये बनाने की पूरी विधि
मेथी के पत्तों को अच्छे से धोकर काट लें। ध्यान रखें कि पत्ते ताजे और नरम हों। तभी आपके भजिए बेहद स्वादिष्ट बनने वाले है।
एक बड़े बर्तन में बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अजवाइन, गरम मसाला, नमक और बेकिंग सोडा डालें। फिर इस मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें। घोल को इतना गाढ़ा रखें कि वह चम्मच से गिरने पर थोड़ा सा भारी लगे।
तैयार बेसन के घोल में मेथी के पत्ते डालकर अच्छे से मिला लें, ताकि पत्ते घोल में पूरी तरह से लिपट जाएं।
एक कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल गरम होने पर, आप तेल की टेस्टिंग करने के लिए थोड़ा सा घोल डाल सकते हैं। अगर घोल तेल के ऊपर तुरंत तैरने लगे, तो तेल तैयार है।
अब, छोटे-छोटे हिस्सों में घोल को गरम तेल में डालें। सावधानी से भजिया को तेल में डालें, ताकि वे एक दूसरे से चिपकें नहीं। मध्यम आंच पर इन्हें सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
भजिया तलने के बाद इन्हें तेल से निकालकर टिशू पेपर पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल सोख लिया जाए।
गर्म-गर्म मेथी के भजिया बच्चों को स्वादिष्ट सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें।
TagsMethi Bhajiyaमेथीस्वादिष्टभजियाMethi Bhajiyafenugreekdeliciousbhajiyaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





