लाइफ स्टाइल

पुरुष साफ़ त्वचा के लिए फॉलो करे ये टिप्स

Apurva Srivastav
23 Feb 2023 12:56 PM GMT
पुरुष साफ़ त्वचा के लिए फॉलो करे ये टिप्स
x
त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए मॉइश्चराइजर लगाएं।
आजकल हर कोई सुंदर दिखना चाहता है। इसके लिए लड़के और लड़कियां दोनों ही अपनी खूबसूरती पर खास ध्यान देते हैं। लड़कियां अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए ब्यूटी पार्लर का सहारा लेती हैं। वहीं अब लड़के भी ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगे हैं। अगर आप भी चेहरे की खूबसूरती बरकरार रखना चाहती हैं तो इन टिप्स को जरूर अपनाएं।पुरुषों की त्वचा तैलीय होती है। इसके लिए नियमित अंतराल पर चेहरे को साफ पानी से धोते रहें। इससे त्वचा की ऊपरी परत पर जमा गंदगी दूर हो जाती है। लापरवाही बरतने पर स्किन इंफेक्शन का खतरा रहता है।
त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए मॉइश्चराइजर लगाएं। रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए अपने चेहरे पर दिन में कम से कम दो बार मॉइस्चराइजर लगाएं। इसके अलावा आप रात को सोने से पहले मॉइस्चराइजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, घर से बाहर निकलते समय चेहरे पर एसपीएफ युक्त मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।
शेविंग करते समय कट जाता है। इसके अलावा शेविंग के बाद त्वचा में जलन भी होने लगती है। इसके लिए शेविंग के बाद त्वचा पर जेल जरूर लगाएं। आप घर में उपलब्ध चीजों जैसे फिटकरी, हल्दी, एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।सूरज से निकलने वाली अल्ट्रावॉयलेट किरणें त्वचा पर बुरा असर डालती हैं। इससे झुर्रियां और झाइयां हो सकती हैं। इसके लिए धूप में निकलने से पहले अपने चेहरे पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
बढ़ती उम्र के साथ त्वचा ढीली पड़ने लगती है। इस समस्या से बचने के लिए डाइट में विटामिन-सी युक्त चीजों को जरूर शामिल करें। साथ ही डार्क सर्कल दूर करने के लिए आंखों के नीचे सीरम का इस्तेमाल करें। यह झुर्रियों में भी लाभकारी होता है। साथ ही रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इसके अलावा 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे फेस के लिएघरेलू नुस्खे बालों के लिएHome RemediesMiraculous Home RemediesHealth TipsHealthy Living RulesGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad
Apurva Srivastav

Apurva Srivastav

    Next Story