- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Mehndi Designs :राखी...
लाइफ स्टाइल
Mehndi Designs :राखी पर कमाल का लुक चाहती हैं, ये ट्रेंडिंग मेहंदी डिज़ाइन्स लगाएँ
Sarita
29 July 2025 11:40 AM IST

x
Mehndi Designs : रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। सावन पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और सुरक्षा के वचन का प्रतीक है। खासकर बिहार की बहनों में इस पर्व को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिलता है, जहां वो राखी के साथ-साथ अपने हाथों को खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइनों से सजाने की तैयारी कई दिन पहले से शुरू कर देती हैं।
अगर आप भी रक्षाबंधन पर स्टाइलिश और ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन की तलाश कर रही हैं, तो ये खास कलेक्शन आपके लिए है।
बेल डिजाइन मेहंदी: सादगी में सुंदरता
रक्षाबंधन पर अगर आप कुछ हल्का और क्लासी चाहती हैं तो बेल स्टाइल मेहंदी डिज़ाइन एकदम परफेक्ट है। ये हथेली से उंगलियों तक सिंपल लेकिन आकर्षक पैटर्न देता है, जो सभी को पसंद आएगा।
फुल हैंड ट्रेडिशनल मेहंदी: हर रंग में रक्षाबंधन
पूरे हाथ को मेहंदी से सजाना चाहती हैं? तो फ्लोरल, जालीदार और पत्तियों वाले पैटर्न वाला ये ट्रेडिशनल फुल हैंड डिजाइन आपके रक्षाबंधन लुक को खास बना देगा।
राखी थीम मेहंदी: भाई के लिए स्पेशल
इस बार कुछ हटके करना चाहती हैं? तो राखी थीम वाली मेहंदी लगाएं जिसमें राखी, धागा, ओम, स्वस्तिक जैसे सिंबल्स शामिल हों। यह भाई को भी बहुत पसंद आएगा और एक भावनात्मक जुड़ाव भी दिखेगा।
अरेबिक मेहंदी: मॉडर्न टच के साथ पारंपरिक लुक
जो लड़कियां स्लीक और स्टाइलिश मेहंदी चाहती हैं उनके लिए अरेबिक डिज़ाइन बेस्ट ऑप्शन है। हथेली से लेकर उंगलियों तक यह डिज़ाइन हाथों को रॉयल लुक देता है।
सिंपल लेकिन एलिगेंट मेहंदी
कम समय में अगर कुछ खूबसूरत सजाना है, तो सिंपल मेहंदी डिज़ाइन जैसे छोटे फूल, गोल टिक्की या मिनिमल बेल पैटर्न भी बहुत खूबसूरत दिखते हैं और तारीफें दिलाते हैं।
TagsMehndi Designsराखीलुकमेहंदीडिज़ाइन्सMehndi DesignsRakhiLookMehndiDesigns जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





