- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Mehndi design: सावन...

x
Mehndi design: सावन का महीना हरियाली, उल्लास और भक्ति का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर मेहंदी लगाना न सिर्फ एक पारंपरिक परंपरा है, बल्कि सौंदर्य और सौभाग्य का भी प्रतीक माना जाता है। खासतौर पर नई दुल्हनों के लिए यह समय बेहद खास होता है। आज हम आपको कुछ सुंदर और पारंपरिक मेहंदी डिज़ाइन बताने जा रहे हैं जो सावन के महीने में दुल्हनों के लिए परफेक्ट हैं।
राजस्थानी मेहंदी डिज़ाइन
हाथों और पैरों पर भरे हुए मोटिफ्स, दूल्हा-दुल्हन के चेहरे या मुग़ल आर्ट का चित्रण आ मेहंदी डिजाइन में बनवा सकती हैं। यह बेहद डिटेलिंग होते हैं और शाही लुक देते हैं।
अरबी मेहंदी डिजाइन
यह मोटी रेखाओं से बनी, कम भरी हुई पर स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन है। फ्लोरल बेलें और पत्तियों के पैटर्न वाले डिज़ाइन को ज्यादा पसंद किया जाता है।
मंदिर मेहंदी डिजाइन
शिव-पार्वती, नंदी, डमरू, त्रिशूल आदि की आकृतियां सावन के लिहाज से सबसे उपयुक्त हैं। यह श्रद्धा और शृंगार का सुंदर मिश्रण है।
फुल हैंड ट्रेडिशनल मेहंदी
हथेली से लेकर कोहनी तक भरी हुई चेक्स, मांडला और कली की आकृति नई दुल्हनों के लिए सबसे लोकप्रिय विकल्प है।
नाम या इनिशियल वाली मेहंदी
आप चाहें तो दूल्हे का नाम या उसका पहला अक्षर छुपाकर डिजाइन में शामिल कर सकती हैं। यह रोमांटिक और कस्टमाइज़्ड टच के लिए परफेक्ट है।
सावन में मेहंदी लगाने के फायदे
-यह सौंदर्य के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है , शरीर को ठंडक देती है
-यह एक शुभ कार्य है, जिससे सौभाग्य और प्रेम बना रहता है
-माना जाता है कि गाढ़ी मेहंदी पति का प्यार दर्शाती है
मेहंदी लगवाने के कम से कम 1-2 दिन पहले waxing/threading करवा लें। इसे लगाने के बाद 6-8 घंटे तक पानी से दूर रखें। मेहंदी हटाने के बाद नींबू और चीनी का मिश्रण लगाएं और सरसों के तेल से मालिश करें, इससे रंग गहरा होगा।
TagsMehndidesignसावनमेहंदीडिजाइनMehndiSawanDesign जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





