- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Mathura : ट्रांसफार्मर...
लाइफ स्टाइल
Mathura : ट्रांसफार्मर के मीटर रूम में चेकिंग के दौरान करंट लगने से दो बिजली कर्मचारियों की मौत
Sarita
28 Jun 2025 7:16 AM IST
Mathura मथुरा: वृंदावन में परिक्रमा मार्ग स्थित राधेश्याम आश्रम में शुक्रवार शाम ट्रांसफार्मर के मीटर रूम में रूटीन चेकिंग के दौरान करंट लगने से दो बिजली कर्मियों की मौत हो गई। राधेश्याम आश्रम के प्रबंधक धर्मवीर शर्मा ने बताया कि आश्रम परिसर में ट्रांसफार्मर रूम स्थित है, जिसमें शुक्रवार को एसडीओ संदीप वार्ष्णेय, जेई (मीटर) ऋषभ और प्राइवेट इलेक्ट्रीशियन विनोद, हरेंद्र और रामू रूटीन निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। टीम ने सबसे पहले लाइन का शटडाउन लिया और फिर जांच का काम शुरू किया। जब लाइन को दोबारा चालू किया गया तो चेकिंग कर रहे इलेक्ट्रीशियन विनोद और हरेंद्र को अचानक जोरदार करंट लग गया।
दोनों कर्मियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की खबर मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही मृतक कर्मियों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। बिजली विभाग की टीम जांच कर रही है कि लाइन कैसे चालू हुई और किसकी गलती से यह हादसा हुआ, लेकिन यह मामला कार्य प्रणाली में चूक और सुरक्षा व्यवस्था की कमी की ओर इशारा करता है।
TagsMathuraमीटरचेकिंगकरंटदोमौतMathurametercheckingelectric shocktwodeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





