- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Matar Toast Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Matar Toast Recipe: मिनटों में बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी मटर टोस्ट
Sarita
9 Jan 2026 11:47 AM IST

x
Matar Toast Recipe: सुबह का नाश्ता हमेशा जल्दी और आसान होना चाहिए, लेकिन साथ ही स्वादिष्ट और पौष्टिक भी. ऐसे में मटर टोस्ट एक परफेक्ट ऑप्शन बन जाता है, जो मिनटों में तैयार हो जाता है और हर किसी को पसंद आता है. क्रिस्पी ब्रेड, मसालेदार मटर और हल्का सा तड़का इसे स्वाद में और भी बढ़ा देते हैं. यह न सिर्फ बच्चों के लिए मजेदार है, बल्कि बड़ों के लिए भी एनर्जी से भरपूर नाश्ता साबित होता है. तो आइए, जानते हैं इसे घर पर बनाने का आसान और जल्दी वाला तरीका|
मटर टोस्ट बनाने के लिए किन किन चीजों की जरुरत होगी?
हरी मटर – 1 कप
कद्दूकस किया पनीर – 1 कप
मक्खन – 1 बड़ा चम्मच
प्याज, बारीक कटा हुआ – 1
धनिया पत्ती, कटी हुई – 3 बड़े चम्मच
चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
कद्दूकस किया पनीर – 1 कप
नमक – स्वाद अनुसार
ब्रेड की स्लाइस – 10–12
मटर टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में मक्खन या तेल गरम करे. जब तेल अच्छे से गरम हो जाए तो उसमें बारीक कटी हुई प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद इसमें कटी हुई हरी मटर डालें और कुछ मिनट तक भूनें. फिर कद्दूकस किया हुआ पनीर, चाट मसाला और नमक डालकर 1–2 मिनट और पकाएं. अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. अब ब्रेड की स्लाइस पर पनीर-मटर का मिश्रण फैलाएं, ऊपर से दूसरी ब्रेड स्लाइस रखें और पहले से गरम टोस्टर में सुनहरा और क्रिस्पी होने तक टोस्ट करें. गरमा गरम टोस्ट को हरी चटनी या टमाटर केचप के साथ परोसें|
TagsMatar Toastक्रिस्पीटेस्टीमटर टोस्टPea ToastCrispyTastyPea Toast जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





