- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Matar Paratha :कम समय...
लाइफ स्टाइल
Matar Paratha :कम समय में ऐसे बनाएं बिना स्टफिंग वाला मटर पराठा
Sarita
12 Feb 2026 7:25 AM IST

x
Matar Paratha :अगर आप पराठा खाने के शौकीन हैं लेकिन स्टफिंग बनाने का झंझट नहीं चाहते हैं तो बिना स्टफिंग वाला मटर पराठा बना सकते हैं. ये पराठा जल्दी बन जाता है. सुबह की भागदौड़ में आप इसे झटपट तैयार करके बच्चों को टिफिन में दे सकते हैं. इसे आप नाश्ते, दोपहर या डिनर में भी तैयार कर सकते हैं|
बिना स्टफिंग वाला मटर पराठा बनाने के लिए सामग्री :
आटा- 2 कप
मटर- 1 कप (उबले हुए)
हरी मिर्च- 1
धनिया पत्ती- 2 चम्मच (बारीक कटी हुई)
नमक- स्वादानुसार
अजवाइन- 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
चाट मसाला- आधा चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
तेल या घी- जरूरत के अनुसार
बिना स्टफिंग वाला मटर पराठा को कैसे तैयार करें:
पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप मटर को उबाल लें. इसे ठंडा कर लें. उबले हुए मटर को आप मिक्सी जार में डाल दें. इसमें आप हरी मिर्च और थोड़ा पानी डालकर पीस लें.
इसके बाद एक बर्तन में आटा, नमक और 2 चम्मच तेल या घी डाल दें. फिर आप अजवाइन को भी आटे में मिला दें.
अब आप मटर के पेस्ट को आटे के साथ मिक्स कर दें. कद्दूकस किया हुआ अदरक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला को मिला लें. जरूरत के अनुसार पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें.
आटा को 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
आटे से लोई बनाएं और सूखा आटा लगाकर बेलन से गोल बेल लें. ध्यान रहे कि पराठा ज्यादा पतला न हो. तवा को गर्म करें और पराठा डाल दें. दोनों तरफ से पका लें. जब ये पक जाए तब आप दोनों तरफ थोड़ा घी या तेल लगा लें. इसी तरीके को फॉलो करते हुए आप बचे हुए आटे से बाकी पराठे को भी रेडी कर लें|
TagsMatar Parathaस्टफिंगमटर पराठा Matar ParathaStuffingMatar Paratha जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





