- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Matar Dahi Kebab...
लाइफ स्टाइल
Matar Dahi Kebab Recipe: कम तेल में बनाएं सुपर क्रिस्पी मटर दही कबाब
Sarita
24 Jan 2026 6:40 AM IST

x
Matar Dahi Kebab Recipe: इस डिश की अच्छी बात यह है कि इसे तैयार करना बेहद आसान होता है. जब आप इसे घर पर बनाते हैं, तो बच्चे से लेकर बड़े तक सभी इसके फैन हो जाते हैं. चलिए जानते हैं मटर दही कबाब बनाने की आसान रेसिपी|
मटर दही कबाब बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
उबली हुई हरी मटर – 1 कप
गाढ़ा दही – आधा कप
पनीर – आधा कप कद्दूकस किया हुआ
ब्रेड क्रम्ब्स – आधा कप
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
जीरा पाउडर – आधा छोटा चम्मच
गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
धनिया पत्ती – 2 बड़े चम्मच बारीक कटी
नमक – स्वादानुसार
तलने के लिए तेल
मटर दही कबाब बनाने की रेसिपी:
मटर दही कबाब बनाने के लिए सबसे पहले उबली हुई हरी मटर को मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें. इस बात का ख्याल रखें कि इसे बिल्कुल पेस्ट न बनाएं, हल्का टेक्सचर बना रहने दें. इसके बाद एक बड़े बाउल में यह मटर, कद्दूकस किया हुआ पनीर और गाढ़ा दही डालें और फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, गरम मसाला, नमक और हरी धनिया मिलाएं.
इसके बाद इस मिश्रण में धीरे-धीरे ब्रेड क्रम्ब्स डालें और अच्छे से मिलाकर सॉफ्ट लेकिन शेप लेने लायक आटा तैयार करें. अगर मिश्रण ज्यादा गीला लगे तो थोड़ा और ब्रेड क्रम्ब्स मिला सकते हैं. तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे कबाब या टिक्की के शेप के गोले बना लें.
अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें और इन कबाबों को मीडियम आंच पर शैलो फ्राई करें. दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक पलट-पलट कर सेंकें. आप अगर चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर में भी 180 डिग्री पर 10 से 12 मिनट तक पका सकते हैं.
तैयार मटर दही कबाब को गर्मागर्म हरी चटनी, इमली की चटनी या मिंट योगर्ट डिप के साथ परोसें. अगर ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़क दें तो स्वाद और भी बढ़ जाता है. आप अगर चाहें तो इन्हें स्लाइडर या रैप में भरकर भी सर्व कर सकते हैं|
TagsMatar Dahi Kebabक्रिस्पीमटर दहीकबाबMatar Dahi Kebabcrispypea and yogurtkebab जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





