लाइफ स्टाइल

Matar Chura Poha Recipe: घर पर ज़रूर ट्राई करें स्वादिष्ट मटर पोहा

Sarita
22 Jan 2026 9:51 AM IST
Matar Chura Poha Recipe:  घर पर ज़रूर ट्राई करें स्वादिष्ट मटर  पोहा
x
Matar Chura Poha Recipe: चूड़ा यानी पतले पोहे और हरी मटर से बनने वाला यह व्यंजन स्वाद के साथ-साथ पोषण भी देता है. इसमें मटर की मिठास और पोहे की नरम बनावट मिलकर इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का पसंदीदा बनाती है. कम तेल और कम सामान से बनने वाली यह रेसिपी रोजमर्रा के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है. ये नाश्ता ऐसा है कि आप किसी को भी कभी भी खाने के लिए दे सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं|
मटर चूड़ा पोहा बनाने के लिए जरूरी सामान :
चूड़ा (पतले पोहे) – 1 कप
हरी मटर – ½ कप
प्याज – 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च – 1 (चाहें तो, बारीक कटी)
तेल – 2 चम्मच
राई – ½ छोटी चम्मच
हल्दी – ¼ छोटी चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
नींबू – ½ (रस के लिए)
हरा धनिया – थोड़ा सा (सजाने के लिए)
कैसे करते हैं तैयार :
चूड़ा धोएं
चूड़ा को छलनी में डालकर हल्के पानी से धो लें. अब उसे 5 मिनट के लिए ढककर रख दें.
कड़ाही गरम करें
गैस पर कड़ाही रखें और उसमें तेल डालें.
राई डालें
तेल गरम हो जाए तो राई डालें.जब राई चटकने लगे, तब प्याज डालें.
प्याज और मटर पकाएं
प्याज को हल्का सुनहरा होने तक चलाएं. अब हरी मटर और हल्दी डालें. 2–3 मिनट तक पकाएं.
अब भीगा हुआ चूड़ा और नमक डालें. धीरे-धीरे सबको मिलाएं.
पोहा तैयार करें
गैस धीमी कर दें और 2 मिनट ढककर रखें.
लास्ट में
गैस बंद करें. ऊपर से नींबू का रस और हरा धनिया डालें|
Next Story