- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Masoor Dal Puri : ...

x
Masoor Dal Puri : आजतक आपने मसूर दाल बना तड़का या सिंपल दाल बनाकर खाया होगा. ऐसे में आज हम आपको मसूर दाल से क्रिस्पी और टेस्टी पूरी बनाने की रेसिपी बताएंगे. इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है और इसे बनाना भी बहुत आसान है. मसूर दाल पूरी बनाने के लिए बस आपको कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी. आइए जानते हैं इस आर्टिकल के माध्यम से मसूर दाल पूरी बनाने की विधि|
मसूर दाल पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
गेहूं का आटा – 2 कप
मैदा – आधा कप
नमक – स्वादानुसार
तेल – जरूरत के अनुसार
पानी – आवश्यकतानुसार
मसूर दाल – 1 कप
अदरक – 1 चम्मच कद्दूकस किया
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी)
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
हल्दी – आधा चम्मच
धनिया पाउडर- आधा चम्मच
जीरा – आधा चम्मच
गरम मसाला – आधा चम्मच
मसूर दाल पूरी बनाने की विधि क्या है?
सबसे पहले आप मसूर दाल को धोकर 15 मिनट भिगो दें. अब कुकर में दाल डालकर 1 कप पानी, हल्दी और थोड़ा नमक डालकर 3-4 सीटी आने तक पकाएं.
पकने के बाद दाल का पूरा पानी सूखा दें जिससे पूरी की स्टफिंग गीली न हो.
दाल की स्टफिंग तैयार करने के लिए एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल गर्म करें. फिर इसमें जीरा, अदरक, हरी मिर्च डालकर भूनें. अब आप इसमें उबली हुई दाल डालें. इसके बाद ऊपर से लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक और गरम मसाला डालें.
इसे आप 4-5 मिनट चलाकर हल्की सूखी स्टफिंग बना लें. स्टफिंग ठंडा होने दें.
अब आप एक बर्तन में आटा लें, आटे में नमक और तेल डालकर मिक्स करें. धीरे-धीरे पानी डालकर थोड़ा सख्त आटा गूंथ लें. इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
इसके बाद आप आटे की छोटी लोई बनाएं, बीच में दाल की स्टफिंग भरें और हल्का बेलें. एक कड़ाही में तेल गर्म करें और बेली हुई पूरी को धीमी आंच पर गोल्डन होने तक तलें.
तैयार हुई गरमा-गरम मसूर दाल पूरी को सब्जी के साथ सर्व करें और टेस्ट का आनंद लें|
TagsMasoor DalPuriमसूरदाल पूरी Masoor Dal PuriLentil Puri जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





