- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Masoor Dal Ka Chilla:...
लाइफ स्टाइल
Masoor Dal Ka Chilla: प्रोटीन से भरपूर नाश्ते की है तलाश, तो बनाइए ये मजेदार डिश
Sarita
27 Feb 2026 9:48 AM IST

x
Masoor Dal Ka Chilla: हर दिन सुबह नाश्ते में क्या बनाऊ ये घर की महिलाओं से लेकर बाहर अकेले रहने वाले लोग सभी की टेंशन होती है. सब चाहते हैं कि सुबह का नाश्ता कुछ ऐसा जो दिन भर शरीर को थकान महसूस न होने दें और हेल्दी भी हो. कुछ लोग उठकर दलिया खाना पसंद करते हैं लेकिन ये भी काफी नही होता है. ऐसे में आपके पास सबसे बेहतर विकल्प है मसूर दाल का चीला बनाकर खाना, ये बनाने में भी आसान खाने में भी टेस्टी और सेहत के लिए भी हेल्दी. चलिए आपको बताते है कि सुबह झटपट से आप मसूर दाल का चीला कैसे बना सकते हैं|
मसूर दाल चीला बनाने की सामग्री :
200 ग्राम मसूर दाल
लहसुन 5-6 कली
हरी मिर्च 2
जीरा 1 चम्मच
गोलकी 1 चम्मच
नमक स्वादानुसार
धनिया पत्ती 1 कप
अदरक 1 इंच
कैसे करें तैयार:
इसके लिए सबसे पहले मसूर दाल को रात भर भिगो कर रखना है।
सुबह इसे मिक्सर जार में डालकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है. इसमें हरी मिर्च,लहसुन,अदरक,जीरा,धनिया, गोलकी, धनिया पत्ती, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार.
अब इस पेस्ट को अच्छे से मिलाएंगे, जब तक कि ये अच्छे से फूल न जाए.
इसके बाद तवे को गर्म करके उसमें तेल डालेंगे और इस पेस्ट को डालकर गोलाकार में फैला लेंगे. अब इसे दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पका लेंगे.
जब यह अच्छे से पाक जाए तो इसे सॉस या फिर हरी चटनी के साथ परोस दें|
TagsMasoor DalChillaडिश जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





