लाइफ स्टाइल

Masala Shikanji Recipe:मसाला शिकंजी की ये रेसिपी आपको गर्मी में कराएगी ठंडक का एहसास

Sarita
25 April 2025 12:31 PM IST
Masala Shikanji Recipe:मसाला शिकंजी की ये रेसिपी आपको गर्मी में कराएगी ठंडक का एहसास
x
Masala Shikanji Recipe: अगर आप भी बाहर निकलते हैं और अपने शरीर को एनर्जेटिक रखना चाहते हैं, तो मसाला शिकंजी की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। यह पीने में बहुत स्वादिष्ट होती है और इसके स्वास्थ्य लाभ भी कई होते हैं। तो चलिए, जानते हैं कि आप घर पर मसाला शिकंजी की टेस्टी रेसिपी कैसे बना सकते हैं।
मसाला शिकंजी आवश्यक सामग्रियां:
नींबू का रस – 2 बड़े चम्मच
चीनी – 2-3 चम्मच
काला नमक – 1/2 चम्मच
भुना हुआ साबुत जीरा – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1/2 चम्मच
सजाने के लिए ताजा
पुदीना – 3-4 पत्तियां
बर्फ के टुकड़े
मसाला शिकंजी बनाने की पूरी विधि:
सबसे पहले एक छोटे से तवे में साबुत जीरा डालकर उसे हल्का सा भून लें। भूनते समय ध्यान रखें कि जीरा जलने न पाए, बस उसे हलका सुनहरा और उसकी खुशबू आ जाने तक भूनें।
भुने हुए जीरे को मिक्सर में हल्का सा दरदरा कर लें, ताकि उसका स्वाद पानी में अच्छे से घुल जाए।
फिर एक गिलास में में एक कप ठंडा पानी लें। अगर आप चाहें तो इसमें बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं ताकि शिकंजी और भी ठंडी हो जाए।
अब इसमें नींबू का ताजे रस को अच्छे से निचोड़ कर डालें। नींबू के रस से शिकंजी में खटास और ताजगी दोनों मिलती हैं।
इसके बाद इसमें चीनी डालें। अब काला नमक और सेंधा नमक डालें। काला नमक शिकंजी में एक अलग मसालेदार स्वाद देता है और सेंधा नमक शरीर को ठंडक पहुंचाता है।
फिर धनिया पाउडर और भुना हुआ जीरा डालें। ये दोनों चीजें शिकंजी को मसालेदार और खुशबूदार बनाती हैं।
अब इन सभी सामग्रियों को अच्छे से मिला लें, ताकि चीनी और नमक अच्छे से घुल जाएं। आप इसे एक चम्मच या छन्नी से भी मिला सकते हैं।
अगर आपको और मीठा या खट्टा चाहिए तो आप स्वाद अनुसार नींबू का रस डाल सकते हैं।
अब ताजे पुदीने की कुछ पत्तियां डालें।
अब तैयार मसाला शिकंजी को अच्छे से मिक्स करें और फिर इसे गिलास में डालें। बर्फ के टुकड़े डालें और ताजे पुदीने की पत्तियों से सजाएं। इसे मेहमानों को सर्व करें।
Next Story