लाइफ स्टाइल

Masala Peanut : इस दिवाली बनाएं ये चटपटी मसाला मूंगफली

Sarita
17 Oct 2025 9:39 AM IST
Masala Peanut : इस दिवाली बनाएं ये चटपटी मसाला मूंगफली
x
Masala Peanut : दिवाली के दिन सिर्फ मिठाइयां ही नहीं, बल्कि तरह-तरह के नमकीन स्नैक्स भी बनाई जाती हैं. इस दिन घर में जब रिश्तेदार और दोस्त आते हैं, तो सबको कुछ चटपटा, मसालेदार और कुरकुरा खाने का मन करता है. ऐसे में अगर आप भी घर आए मेहमानों को मिठाइयों के साथ कुछ अलग और टेस्टी स्नैक्स सर्व करना चाहते हैं, तो मसाला मूंगफली बेस्ट आइडिया है. इसका क्रिस्पी, मसालेदार और हल्का तीखा स्वाद हर बाइट में सबको जरूर पसंद आएगा. इसे आप दिवाली से 1 या 2 दिन पहले बनाकर स्टोर भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल में दिवाली के खास मौके पर घर में मसाला मूंगफली बनाने की आसान रेसिपी|
मसाला मूंगफली बनाने की सामग्री क्या है?
मूंगफली – 1 कप
बेसन – आधा कप
चावल का आटा – 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
गरम मसाला – आधा चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
पानी – जरूरत अनुसार
तेल -तलने के लिए
मसाला मूंगफली बनाने की विधि क्या है?
सबसे पहले मूंगफली को अच्छी तरह धोकर सुखा लें. अब एक बर्तन में बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला और नमक डालें.
अब इसमें मूंगफली डालकर हल्का-हल्का पानी मिलाकर मूंगफली पर मसाले की कोटिंग अच्छे से मिलाएं.
इसके बाद कढ़ाई में तेल गरम करें और धीमी आंच पर मूंगफली को कुरकुरी होने तक तलें.
तैयार हुए मसाला मूंगफली को टिशू पेपर में निकालें. ठंडी होने पर इसे एयर टाइट डिब्बे में स्टोर करें|
Next Story