- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Masala Peanuts: मिनटों...

x
Masala Peanuts :जब शाम को चाय के साथ कुछ क्रिस्पी और चटपटा खाने का मन करे तो मसाला मूंगफली आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। इसे बनाना बहुत आसान है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। आप इसे पार्टी, त्यौहार या घर पर आए मेहमानों के लिए बहुत ही कम समय में बहुत ही आसानी से बना सकते हैं। अगर आप ये मसाला मूंगफली खुद बनाते हैं तो बच्चों और बड़ों को ये बहुत ही स्वादिष्ट लगेगी। तो चलिए इस लेख में जानते हैं मूंगफली मसाला बनाने की रेसिपी जो हर बार चाय के साथ आपका मूड बना देगी।
मसाला मूंगफली बनाने की सामग्री:
कच्ची मूंगफली – 1 कप
बेसन – आधा कप
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
हल्दी – आधा छोटा चम्मच
चाट मसाला – आधा चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
पानी – 2–3 चम्मच
तेल – तलने के लिए
मसाला मूंगफली बनाने की विधि :
सबसे पहले एक बाउल में मूंगफली लें, फिर इसमें बेसन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, चाट मसाला और नमक डालें|
अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. ध्यान रहे मिश्रण गाढ़ा होना चाहिए|
अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें, फिर इसमें मूंगफली को थोड़ा-थोड़ा करके तेल में डालें|
मूंगफली को गैस की धीमी आंच पर कुरकुरी और सुनहरी होने तक तलें.
इसके बाद तली हुई मूंगफली को पेपर पर निकालें क्योंकि ज्यादा तेल जो है वो निकल जाएं|
अब इसे ठंडी होने पर टाइट डिब्बे में भर दें और इसे चाय या के साथ शाम के स्नैक्स में खाएं|
Next Story





