- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Masala Mushroom: अगर...
लाइफ स्टाइल
Masala Mushroom: अगर आपको खाने का शौक है तो इस रेसिपी से बनाएं मसाला मशरूम
Sarita
6 March 2025 12:38 PM IST

x
Masala Mushroom: आज हम आपको मशरूम से मसाला मशरूम की रेसेपी के बारे में बताने जा रहे हैं। ये खाने में बहुत ही लजीज है। आइये जानते हैं की कैसे हम बनाएं टेस्टी मशरूम मसाला सब्जी।
मशरूम मसाला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
– मशरूम- 1 पैकेट
– प्याज- 1 बड़ा
– टमाटर- 1
– कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 2 छोटा चम्मच
– लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
– जीरा पाउडर- 1 चम्मच
– गरम मसाला- 1 चम्मच
– हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
– दही- 1 बड़ा चम्मच
– नमक- स्वादानुसार
– बटर- 2 बड़ा चम्मच
– तेल- 2 बड़ा चम्मच
– लहसुन- 3-4 कली कटी हुई
– पानी- आवश्यकतानुसार
मशरूम मसाला बनाने की विधि:
– मशरूम मसाला बनाने के लिए सबसे पहले मशरूम को धोकर काट लें।
– अब एक बाउल में कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, गर्म मसाला पाउडर, दही, नमक डालकर मशरूम को अच्छे से मैरिनेड कर लें।
– मशरूम्को ऐसे ही 30 मिनट के लिए रेस्ट पर छोड़ दें।
– अब एक कड़ाही में तेल और बटर डालें, और इसमें लहसुन डालकर भूनें।
– कम आंच करके इसमें सभी मसाले जैसे लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर डाल दें और चलाएं।
-अब प्याज को बारीक काटकर डाल दें और सॉफ्ट होने तक पकाएं।
अब इसमें कटा हुआ टमाटर और थोड़ा सा पानी डाल दें, और थोड़ी देर पकने दें।
– अब इसमें मैरीनेड किया हुआ मशरूम डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स करें।
– अब इसमें थोड़ा सा और पानी, नमक और कसूरी मेथी भी डाल दें।
– आपकी मसाला मशरूम बनकर तैयार है।
– अब आप धनिया पत्ती से सब्जी को गार्निश करें।
– या खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है, आप इसे गर्मागर्म रोटी के साथ इंजॉय करें।
TagsMasala Mushroomमसाला मशरूमMasala Mushroomजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





