लाइफ स्टाइल

Mango Sago Recipe:आम के शौकीन हैं तो जरूर ट्राई करें मैंगो सागो

Sarita
24 April 2025 12:45 PM IST
Mango Sago Recipe:आम के शौकीन हैं तो जरूर ट्राई करें मैंगो सागो
x
Mango Sago Recipe: ये डेज़र्ट देखने में तो बेहतरीन होगी ही पर साथ में इसका स्वाद आप भूल नहीं पाएंगे। मैंगो सागो एक लोकप्रिय डेज़र्ट है जिसमें पके हुए आम, नारियल का दूध और छोटे दाने वाले साबूदाने का इस्तेमाल किया जाता है। ये खाने में क्रीमी, ठंडा और बेहद स्वादिष्ट होता है। इसे बनाना भी बेहद आसान है। इन गर्मियों में ये डेज़र्ट जरूर बना कर खाएं और
साथ ही इसकी ख़ास और आसान सी रेसिपी भी अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें।
सामग्री
छोटे दाने वाला साबूदाना – 1/2 कप
पका हुआ आम – 3 मध्यम आकार के
इलायची पाउडर 1/2 चम्मच
बर्फ के टुकड़े
कटे हुए आम – 1/2 कप
नारियल का दूध – 1 कप
दूध – 1/2 कप
चीनी 3-4 चम्मच
कंडेन्स्ड मिल्क 3 चम्मच
विधि
साबूदाना उबालें
साबूदाने को 5-6 बार अच्छे से साफ़ पानी होने तक धो लें।
अब इसे पानी में मध्यम आंच पर 15-20 मिनट तक उबालें।
बीच-बीच में चलाते रहें ताकि चिपके नहीं।
जब साबूदाना ट्रांसपेरेंट हो जाए, तब आंच बंद कर दें और इसे ठंडे पानी में डालकर छान लें।
आम की प्यूरी
आम को धोकर छीलें और छोटे टुकड़ों में काट लें।
मिक्सी में आम के टुकड़े और चीनी डालकर मुलायम प्यूरी बना लें।
इसमें थोड़ा नारियल का दूधमिलाने से ये और क्रीमी बनता है।
मिश्रण करें तैयार
अब एक बड़े और गहरे बर्तन में ठंडा किया हुआ साबूदाना डालें।
अब इसमें आम की प्यूरी, थोड़ा कंडेन्स्ड मिल्क, नारियल का दूध और इलायची पाउडर डाल दें।
सभी चीज़ों को अच्छे से मिलाएं।
इस मिश्रण को 2 से 3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें ताकि ये अच्छे से ठंडा हो जाए और स्वाद एक-दूसरे में घुल जाए।
एक कांच का गिलास या बाउल लें, उसमें तैयार किया हुआ मैंगो सागो डालें।
ऊपर से कटे हुए आम, बर्फ के टुकड़े और चाहें तो अनार के दाने और सूखे मेवे डाल कर सजाएं।
Next Story