लाइफ स्टाइल

Mango Rabdi: जल्द से जल्द इसे जरूर ट्राई करें ये डिश

Sarita
14 May 2025 6:43 AM IST
Mango Rabdi:  जल्द से जल्द इसे जरूर ट्राई करें ये डिश
x
Mango Rabdi: अगर आप रोजाना एक ही तरह से आम और मैंगो शेक खाकर थक गए हैं तो यह चीज आपको कुछ नया और अलग एहसास प्रदान करेगी। इसे घर पर तैयार करना बहुत ही आसान है। इसके लिए मुख्य रूप से आम और रबड़ी की जरूरत होती है। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि से इसे बिना किसी परेशानी के बना पाएंगे। अभी काफी गर्मी बाकी है, ऐसे में एक नहीं आप कई दफा इसका लुत्फ उठा सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
आम - 2
दूध - 1 लीटर
इलायची पाउडर - ½ छोटा चम्मच
शक्कर - ¼ कप
काजू - 5 से 6 कटे हुए
बादाम - 5 से 6 कटे हुए
पिस्ता - 5 से 6 कटे हुए
- सबसे पहले आम को छीलकर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद दूध को कड़ाही में डालकर इसे मध्यम आंच पर गरम होने के लिए रख दें।
- इसके बीच-बीच में कलछी से चलाते रहें। जब दूध में उबाल आ जाए, तो गैस को धीमा कर दें।
- जब दूध पर मलाई की पतली परत आ जाए तो इसे कलछी की मदद से कड़ाही के किनारों पर रख दें।
- इसी तरह जब दूध में मलाई जमने लगे तो इसे करछी की मदद से साइड करते जाएं। इस तरह दूध को आधा होने तक उबालना है।
- दूध जब आधा रह जाए तो इसमें चीनी डालें। इसके बाद इसे 10 से 15 मिनट तक पकने दें। मलाई के सभी लच्छे दूध में मिला लें। फिर गैस बंद कर दें।
- अब इसमें इलायची पाउडर, कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता मिला लें। रबड़ी को ठंडा होने दें।
- जब रबड़ी ठंडी हो जाए तो इसमें कटे हुए आम डाल दें। इसके ऊपर ड्राईफ्रूट्स से गार्निश करें।
Next Story