- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Mango Malai...
लाइफ स्टाइल
Mango Malai Toast:मैंगो मलाई टोस्ट के साथ मेहमानों का स्वागत करें
Sarita
15 May 2025 9:47 AM IST

x
Mango Malai Toast: यह एक ऐसी डिश है जो आम और मलाई के मिले जुले स्वाद को स्वाद को अलग अंदाज़ में पेश करती है। इसमें सुनहरे भूरे रंग में तला गया कुरकुरा ब्रेड टोस्ट, उस पर फैली हुई मुलायम, मीठी मलाई और फिर ताजे कटे आम की परत, शायद सोचकर ही आपके मुँह में पानी आ गया होगा। मैंगो मलाई टोस्ट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसे बनाना बेहद आसान और समय की बचत वाला है।
ना तो ज्यादा मेहनत की जरूरत है, ना ही किसी ख़ास सामग्री की।
सामग्री:
2 पके हुए आम (अल्फांसो या केसर)
आधा कप ताजी क्रीम या फ्रेश मलाई
4 बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क (स्वाद अनुसार)
1 चम्मच शहद या चीनी
आधा चम्मच इलायची पाउडर
बर्फ के टुकड़े
विधि:
आम को धोकर छील लें और गुठली हटाकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
अब मिक्सर जार में आम के टुकड़े डालें।
इसमें कंडेंस्ड मिल्क, ताज़ी क्रीम या मलाई, और इलायची पाउडर डालें।
अगर आप इसे और मीठा बनाना चाहते हैं तो शहद या चीनी भी मिला सकते हैं।
चाहें तो बर्फ के टुकड़े डालें ताकि प्यूरी ठंडी और फ्रेश बने।
अब सब चीजों को मिक्सर में स्मूद और क्रीमी पेस्ट बनने तक पीस लें।
तैयार है फ्रेश क्रीमी मैंगो प्यूरी, अब इसे फ्रिज में ठंडा करने रख दें। अब करें मलाई मिश्रण की तैयारी।
सामग्री:
6 ब्रेड स्लाइस
2 कप फुल क्रीम दूध
आधा कप कंडेंस्ड मिल्क
आधा कप ताजा मलाई या फ्रेश क्रीम
1 आम स्लाइस में कटा हुआ
आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
ब्रेड सेंकने के लिए 2 चम्मच मक्खन
ड्राई फ्रूट्स (सजावट के लिए)
केसर के धागे
विधि:
मलाई मिश्रण
एक गहरे बर्तन में कंडेंस्ड मिल्क, दूध, मलाई और इलायची पाउडर डालें।
इन सभी चीज़ों को अच्छे से फेंट लें ताकि मिश्रण क्रीमी और स्मूद बन जाए।
इस मिश्रण को फ्रिज में 15-20 मिनट ठंडा होने के लिए रख दें। इससे स्वाद और भी बढ़िया आएगा।
ऐसे करें मैंगो और मलाई का मिश्रण तैयार:
मैंगो प्यूरी और मलाई का मिश्रण दोनों मिलकर टोस्ट ब्रेड को एक अलग ही स्वाद देगा। अपनी पसंद के अनुसार इसका इस्तेमाल करें। आप चाहें तो मलाई का मिश्रण लगाकर ब्रेड को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। ब्रेड पर लगी मलाई जमने के बाद ऊपर से मैंगो प्यूरी की एक पतली लेयर लगाएं और ठंडा ही सर्व करें।
एक तवा या नॉन-स्टिक पैन गरम करें और उसमें थोड़ा सा मक्खन डालें।
ब्रेड स्लाइस को दोनों तरफ से हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें।
ध्यान रहे कि ब्रेड जले नहीं, बस कुरकुरी हो जाए।
टोस्ट पर मैंगो मलाई मिश्रण लगाएं
अब तवे से ब्रेड स्लाइस उतारकर प्लेट में रख लें ।
हर स्लाइस पर तैयार किया हुआ मैंगो मलाई मिश्रण चम्मच की मदद से अच्छे से फैला दें।
ऊपर से कटे हुए आम के टुकड़े या स्लाइस से सजाएं।
TagsMango Malai Toastमैंगोमलाई टोस्ट Mango Malai ToastMangoMalai Toastजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





