- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Mango Malai Barfi: इस...

x
Mango Malai Barfi: आम बच्चे से लेकर बड़े सब इतना पसंद करते हैं कि उन्हें चाहे ये रोजाना भी मिल जाए तो कोई एतराज नहीं होगा। आम वैसे तो सीधा ही खाया जा सकता है, लेकिन हो सकता है कि इससे बोरियत महसूस होने लग जाए। ऐसे में आम की कई डिश भी तैयार की जाती हैं, जो सबका दिल जीतने का माद्दा रखती हैं। एक ऐसी ही स्वीट डिश है मैंगो मलाई बर्फी। यह मुंह में जाते ही घुल जाती है। इसका स्वाद एक बार चखने वाला बार-बार खाने की डिमांड करता है। इस मौसम में आप भी इसका जमकर लुत्फ उठाएं। इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है।
सामग्री :
2 कप आम का पल्प
1 कप मावा कद्दूकस किया हुआ
1 कप चीनी
1/2 कप मिल्क पाउडर
1/4 कप घी
1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
8-10 केसर के धागे (दूध में भिगोए हुए)
10-12 कटे हुए बादाम और पिस्ता (सजावट के लिए)
- सबसे पहले पके हुए आम को छीलकर उनका पल्प निकाल लें। अब इस पल्प को ब्लेंडर में पीसकर उसकी प्यूरी को छलनी से छानकर अलग रख लें।
- अब एक नॉन-स्टिक पैन में 2 बड़े चम्मच घी गरम करके उसमें मावा डालकर मीडियम आंच पर 4-5 मिनट तक भूनें, जब तक मावा हल्का सुनहरा रंग का न हो जाए।
- इसके बाद भुने हुए मावे में आम का पल्प और चीनी डालकर मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि मिश्रण पैन से चिपके नहीं। मिश्रण को 5-7 मिनट तक पकाएं।
- जब आपको लगे कि मिश्रण गाढ़ा हो रहा है तो उसमें मिल्क पाउडर, इलायची पाउडर और भिगोए हुए केसर के धागे डालें।
- इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाते हुए मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक यह एक गाढ़ा, चिपचिपा मिश्रण बनकर तैयार ना हो जाए।
- अगर इस समय जरूरत लगे तो थोड़ा और घी डाल सकते हैं। अब बर्फी को सेट करने के लिए एक ट्रे या प्लेट में घी लगाकर मिश्रण को समान रूप से फैलाएं।
- इसके बाद मिश्रण के ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता छिड़कें। इसे 2-3 घंटे के लिए सामान्य तापमान पर या फ्रिज में सेट होने दें।
- जब बर्फी सेट हो जाए तो उसे चौकोर या हीरे के आकार में काटें। इसे ठंडा या कमरे के तापमान पर परोसें।
TagsMangoMalaiBarfiलाजवाबमिठाईMangowonderfulsweetजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





