- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Mango Malai Barfi :...

x
Mango Malai Barfi :आम से बनी मिठाइयाँ बहुत लाजवाब लगती हैं. आज हम आपको मैंगो मलाई बर्फी की रेसिपी बताएंगे, जो एक बेहतरीन समर डेसर्ट है. आम की मिठास और मलाई की रिचनेस के साथ यह मिठाई हर किसी का दिल जीत लेती है. इसे बनाना आसान है और इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है|
सामग्री :
आम का गूदा (मैंगो पल्प) – 1 कप (पका हुआ हाफ़स या अल्फांसो)
मावा (खोया) – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
कंडेंस्ड मिल्क – ½ कप
शक्कर (चीनी) – 2-3 टेबलस्पून (स्वादानुसार)
घी – 1 टेबलस्पून
इलायची पाउडर – ¼ टीस्पून
कटे हुए ड्राय फ्रूट्स – बादाम, पिस्ता (गार्निश के लिए)
सबसे पहले एक पैन गरम करें और उसमें 1 टेबलस्पून घी डालें. फिर उसमें कद्दूकस किया हुआ मावा डालकर धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक भूनें, जब तक वह हल्का गुलाबी न हो जाए.
अब इसमें आम का पल्प डालें और अच्छी तरह मिक्स करें. फिर इसमें कंडेंस्ड मिल्क और चीनी डालें और मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएँ.
जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे और पैन छोड़ने लगे, तब उसमें इलायची पाउडर मिलाएँ.
एक प्लेट या ट्रे को घी से चिकना करें और तैयार मिश्रण उसमें फैलाएँ. ऊपर से कटे हुए ड्राय फ्रूट्स डालें और ठंडा होने के लिए फ्रिज में कम से कम 1-2 घंटे के लिए रखें.
सेट हो जाने के बाद बर्फी को मनचाहे आकार में काट लें. ठंडी बर्फी को चांदी के वर्क या गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर परोसें|
TagsMango Malai Barfiगर्मियोंमैंगोमलाई बर्फीMango Malai BarfiSummerMangoMalai Barfiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





