लाइफ स्टाइल

Mango Launji: इस रेसिपी से मिनटों में बनाएं खट्टी-मीठी कच्चे आम की लौंजी

Sarita
27 Feb 2025 9:27 AM IST
Mango Launji:  इस रेसिपी से मिनटों में बनाएं खट्टी-मीठी कच्चे आम की लौंजी
x
Mango Launji: गर्मी के मौसम में ही कच्चे आम भी बाजार में मिलते हैं, जिनसे कई प्रकार के अचार बनाए जाते हैं। कच्चे आम से एक ऐसी डिश भी बनती है, जो खाने में खट्टी-मीठी होती है। इस साइड डिश को बनाकर आप अपने फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।
आम की लौंजी बनाने का सामान:
कच्चे आम: 2-3
सरसों का तेल
सौंफ: 1 टीस्पून
मेथी दाना: 1/2 टीस्पून
हींग: 1 चुटकी
हल्दी पाउडर: 1/2 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर: 1 टीस्पून
गुड़
नमक: स्वादानुसार
काला नमक: 1/2 टीस्पून
धनिया पाउडर: 1 टीस्पून
कच्चे आम की लौंजी बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को धोकर छील लें और इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर इसकी गुठली हटा लें। इसके बाद एक कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें। तेल गरम होने पर उसमें सौंफ और मेथी दाना डालें। मसाले चटकने के बाद इसमें थोड़ी सी हींग डालें।
जब मसाला तैयार हो जाए तो कड़ाही में कटे हुए कच्चे आम डालें। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। आम को अच्छी तरह से चलाने के बाद कड़ाही में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और धनिया पाउडर डालें। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह से चलाते हुए भूनना है। इसके बाद कड़ाही में गुड़ डालें और इसे पिघलने का इंतजार करें। जब ये पिघल जाए तो थोड़ा सा पानी डालकर इसे धीमी आंच पर पकने दें।
जब आम पूरी तरह से नरम हो जाएं और मसाले अच्छी तरह से मिल जाएं तो इसमें नमक और काला नमक डालें। आखिर में दो मिनट के लिए इसे अच्छी तरह से चलाएं और फिर गैस बंद कर दें। आम की ये लौंजी तैयार है, इसे आप पराठे के साथ परोस सकते हैं। इसके साथ ही इसे फ्रिज में स्टोर करके रख लें।
Next Story