लाइफ स्टाइल

बड़े हो या बच्चे सभी को पसंद आती है मैंगो लस्सी

Kiran
23 Jun 2023 2:23 AM GMT
बड़े हो या बच्चे सभी को पसंद आती है मैंगो लस्सी
x
मैंगो लस्सी बनाने के लिए सामग्री (Mango Lassi Ingredients)
आम - 4
दही - 2 कप
चीनी - 5 चम्मच
इलायची पाउडर - 1/4 टी स्पून
पुदीने के पत्ते - 3-4
मैंगो लस्सी बनाने की विधि (Mango Lassi Method)
- मैंगो लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आम को लें और उसे छीलकर उसका गूदा एक बर्तन में निकाल लें।
- इसके बाद एक बड़े ब्लेंडर में आम का गूदा और दही डाल दें।
- इसमें चीनी और इलायची पाउडर भी मिक्स कर दें।
- अब इसमें आवश्यकता अऩुसार पानी डालकर एक चम्मच की मदद से सभी को मिक्स कर दें।
- अब ब्लेंडर का ढक्कन लगाकर ब्लेंड कर दें। तीन-चार बार ब्लेंड करने के बाद मिक्सर बंद कर दें।
- अब ब्लेंडर से लस्सी को निकालकर एक अलग बर्तन में डाल दें।
- इसे ठंडा करने के लिए कुछ देर तक फ्रिज में रख दें।
- इसके बाद लस्सी को सर्विंग ग्लास में डाल दें और उस पर पुदीने की पत्तियों से गार्निश कर दें।
- अब गर्मियों में ठंडी-ठंडी मैंगो लस्सी का मजा लें।
- इसे पीने के बाद दिनभर आपके शरीर में ताजगी बनी रहेगी।
Next Story