- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Mango Kalakand : ये...
लाइफ स्टाइल
Mango Kalakand : ये मिठाई आपके परिवार के साथ-साथ आपके मेहमानों को भी खुश कर देगी
Sarita
8 Jun 2025 6:34 AM IST

x
Mango Kalakand : अगर आपको आम और मिठाई दोनों पसंद है तो आज हम लेकर आए हैं मैंगो कलाकंद बनाने की रेसिपी। इसे बनाना बहुत आसान है और आप इसे साधारण कलाकंद में थोड़ा सा ट्विस्ट लाकर तैयार कर सकते हैं। यहां तक कि व्रत के दौरान कुछ मीठा खाने का मन हो जिससे आपको एनर्जी भी मिले तो आप घर पर यह बना सकते हैं। इसे खाने से आपका पेट भरा हुआ महसूस होगा। किसी खास मौके के लिए भी इस डिश पर भरोसा जताया जा सकता है। खुशी के मौके पर यह मिठाई चार चांद लगा देगी और इसे खाकर घर आने वाले मेहमानों की तबीयत खुश हो जाएगी।
सामग्री (Ingredients)
1 लीटर दूध
1/2 कप बिना रेशे वाले आम का पल्प
1/2 कप चीनी
3 टेबल स्पून नींबू का रस
4 छोटी इलायची
4 बादाम
8 पिस्ते
विधि (Recipe)
- सबसे पहले दूध को किसी बर्तन में डालकर उबालने के लिए रख दें। अब इसे हल्का ठंडा होने दें।
- दूध से पनीर बनाने के लिए इसमें नींबू के रस में 2-3 टेबल स्पून पानी डालकर मिला लें।
- दूध फट जाने पर फटे दूध को किसी पतले सूती कपड़े में बांधकर रख दें।
- जब पनीर बनकर तैयार हो जाए तो ऊपर से थोड़ा पानी डालकर पनीर को वॉश करें और कपड़ेको चारों तरफ से हाथ से दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल दें।
- एक बर्तन में तैयार पनीर को निकाल लें। कड़ाही में आम का पल्प और चीनी मिलाकर पकने के लिए रख दें।
- जब तक पल्प पक रहा है एक साइड बादाम और पिस्ते पतले-पतले काट लें। इलायची छीलकर पाउडर बना लें।
- जब आम अच्छे से पक जाए तो उसमें पनीर डालें और लगातार चलाते हुए पका लें।
- मिक्सचर में बादाम और पिस्ते डालकर मिला दें। इसे चम्मच से तब तक चलाते रहें जब तक इसकी कन्सिसटैन्सी जमने वाली न हो जाए।
- आंच बंद कर दें। मिक्सचर में इलायची पाउडर डालकर मिला दें।
- एक प्लेट में थोड़ा-सा घी डालकर चिकना करें और सारा मिश्रण प्लेट में डालें। जैसे ही कलाकंद जमकर तैयार हो जाए, उसे मनपसंद साइज के टुकड़े में काट लें।
TagsMango Kalakandमिठाई Mango KalakandSweet जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





