लाइफ स्टाइल

Mango Jelly: बाजार से खरीदने के बजाय घर पर बनाएं

Sarita
3 May 2025 6:53 AM IST
Mango Jelly: बाजार से खरीदने के बजाय घर पर बनाएं
x
Mango Jelly: आज हम आपको कच्चे आम की जेली बनाना बताएंगे, जो बच्चों का दिल जीतने के लिए परफेक्ट चीज है। वैसे तो यह बाजार में भी मिल जाती है, लेकिन अगर इसे घर पर तैयार कर लिया जाए तो बात ही कुछ और है। ये टेस्टी तो होती ही है, साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसे बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता। बहुत कम सामग्री में यह शानदार डिश खाने को मिल जाती है।
सामग्री (Ingredients)
कच्चा आम - 4 से 5
चीनी - 2 से 3 बड़े चम्मच
फूड कलर - 1 बड़ा चम्मच
नारियल - आधा कप
तेल - आवश्यकतानुसार
काला नमक - स्वादानुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले कच्चे आम लें। इसके छिलके उतार कर इन्हें कद्दूकस कर लें। एक बार इन्हें पानी से साफ कर लें और एक बाउल में अलग रख दें।
- अब इसमें आप स्वादानुसार काला नमक और खाने वाला रंग मिलाएं। आप अपनी पसंद के अनुसार कलर ले सकते हैं। बच्चों का पसंदीदा रंग भी यूज कर सकते हैं।
- अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करके धूप में कम से कम आधे घंटे के लिए रख दें। गैस पर एक पैन रखें। इसमें थोड़ा सा तेल डालें और अच्छी तरह से गरम करें।
- इसमें कद्दूकस किया हुआ आम डालकर अच्छी तरह से चलाते हुए पकाएं। 5 से 10 मिनट भुन जाए तो इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डाल दें।
- एक मिनट चलाएं और फिर इसमें चीनी डाल दें। इसे लगातार चलाते रहें। चीनी पिघल जाए तो गैस बंद कर दें।
- इसे एक कटोरे में डालकर सेट होने के लिए छोड़ दें। जब हल्का गुनगुना हो जाए तो इसे फ्रिज में रख दें। मैंगो जेली बनकर तैयार है।
Next Story