- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Mango Jam : बच्चों को...

x
Mango Jam : बाजार में आम से बना जैम भी मिलता है। हालांकि इसमें प्रिजर्वेटिव्स डले होते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप घर पर ही आम का जैम बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। इसे पराठा, ब्रेड, रोटी पर लगाकर खाने के लिए दें। जो भी इसे चखेगा वो इसका मुरीद हो जाएगा। उसके लिए यह खाने का मुख्य हिस्सा बन जाएगा।
सामग्री (Ingredients)
आम पका हुआ - 3 कप या 600 ग्राम
कच्चा आम - 1 कप या 200 ग्राम
चीनी - 150 ग्राम
विधि (Recipe)
- सबसे पहले पके और कच्चे आम के छिलके हटा दें और इन्हें टुकड़ों में काट लें।
- अब इसे मिक्सर ग्राइंडर में डाल दें। फिर इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें।
- जब ये पूरा पेस्ट की तरह बन जाए तो बाउल में निकाल लें।
- अब एक पैन को गैस पर रखें और इसमें इस आम के पेस्ट को डाल दें।
- इसे अच्छी तरह से पकाएं। कम आंच पर चलाते हुए पेस्ट को टाइट कर लें।
- जब ये जेली जैसा बन जाए तो आंच बंद कर दें।
- अब इसे ठंडा होने दें। फिर एक जार में डालकर फ्रिज में रख दें।
TagsMango Jamजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





