लाइफ स्टाइल

Mango Jam Recipe: घर पर आसानी से बनाएं मैंगो जैम

Sarita
29 April 2025 7:44 AM IST
Mango Jam Recipe:  घर पर आसानी से बनाएं मैंगो जैम
x
Mango Jam Recipe: अगर घर पर बना हुआ आम का जैम हो, तो स्वाद के साथ सेहत भी बनी रहती है. बिना प्रिज़र्वेटिव्स वाला होममेड मैंगो जैम सचमुच एक शानदार आइडिया है. आज हम आपको घर पर स्वादिष्ट मैंगो जैम बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं|
सामग्री:
पके हुए आम – 2 कप (कटे हुए)
चीनी – 1 कप
नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
सबसे पहले पके हुए आमों को धोकर छील लें और गूदे को मिक्सर में पीसकर स्मूद प्यूरी बना लें.
एक भारी तले की कड़ाही लें, उसमें आम की प्यूरी और चीनी डालें.
अब इस मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं. चीनी घुलने लगेगी और मिश्रण धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगेगा.
जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए और जैम जैसा दिखने लगे, तब उसमें नींबू का रस डालें. नींबू का रस जैम को प्रिज़र्व करने और स्वाद बढ़ाने में मदद करेगा.
जैम को अच्छी तरह ठंडा होने दें. फिर इसे कांच की साफ और सूखी बर्नी (जार) में भरकर फ्रिज में स्टोर करें|
Next Story