- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Mango Ice Cream...
लाइफ स्टाइल
Mango Ice Cream Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी मैंगो आइसक्रीम
Sarita
1 May 2025 7:37 AM IST

x
Mango Ice Cream Recipe: गर्मी से राहत पाने के लिए लोग आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। बच्चे तो मैंगो फ्लेवर की आइसक्रीम की डिमांड करते हैं। हालांकि बाजार जैसी आइसक्रीम आप आसानी से घर पर बना सकते हैं और जब बच्चों का आइसक्रीम खाने का मन कर तो उन्हें चखने के लिए भी दे सकते हैं। आइए जानते हैं कि घर पर मैंगो आइसक्रीम कैसे बनाई जा सकती है। मैंगो आइसक्रीम की सामग्री और विधि नोट कर लें।
मैंगो आइसक्रीम की सामग्री:
दो बड़े पके हुए मीठे आम
एक कप कंडेंस्ड मिल्क
एक कप फुल क्रीम
दो से तीन चम्मच चीनी
आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
दो चम्मच कटे हुए सूखे मेवे
मैंगो आइसक्रीम बनाने की विधि:
पके हुए आमों को छीलकर गूदा निकाल लें। अब मिक्सर में आम के गूदे और चीनी को डालकर स्मूद पेस्ट बना लें। ध्यान रखें कि अगर आम मीठा हो तो चीनी कम मिलाएं।
एक बड़े बाउल में ठंडी फुल क्रीम लेकर हल्का सा फेंट लें ताकि वह थोड़ी फ्लफी हो जाएं। इसे बहुत ज्यादा नहीं फेंटना होता है।
फेंटी हुई क्रीम में आम का गूदा, कंडेंस्ड मिल्क और इलायची पाउडर डालकर धीरे-धीरे मिलाएं। चाहें तो इसमें कटे हुए सूखे मेवे भी मिला सकते हैं।
अगर आपके पास कंडेंस्ड मिल्क नहीं है तो तीन चौथाई कप दूध में आधा कप चीनी डालकर सकते हैं।
अब इस मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर या स्टील के डब्बे में डालकर ढक्कन लगाएं। लगभग सात से आठ घंटे या रात भर फ्रीजर में रखें।
रातभर में आइसक्रीम अच्छी तरह सेट हो जाएगी। बाद में स्कूप से आइसक्रीम निकालकर सर्व करें। ऊपर से कटे आम, सूखे मेवे या चॉकलेट चिप्स से गार्निश कर सकते हैं।
TagsMangoIce Creamमैंगोआइसक्रीमMangoजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





