लाइफ स्टाइल

Mango ice cream: घर पर मिनटों में बनाएं आम के स्वाद वाली आइसक्रीम

Sarita
20 May 2025 10:54 AM IST
Mango ice cream: घर पर मिनटों में बनाएं आम के स्वाद वाली आइसक्रीम
x
Mango ice cream: हालांकि आपको बाजार में कई तरह के मैंगो फ्लेवर के आइसक्रीम मिल जाएंगे लेकिन ये आइसक्रीम मिलावटी होते हैं जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं घर में बनाई जाने वाली एक ऐसी आइसक्रीम रेसिपी जिसके स्वाद बाजार में मिलने वाली आइसक्रीम को भी बीट कर देगा। इस आइसक्रीम को बनाने की प्रक्रिया काफी सरल है और इसके लिए केवल 4 इंग्रीडिएंट्स की जरूरत होगी। तो चलिए अब और समय बर्बाद नहीं करते हैं और सीधे मैंगो आइसक्रीम की रेसिपी के बारे में जानते हैं:
मैंगो का आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री:
2-3 आम
2 कप लो फैट ठंडा क्रीम
7 चम्मच चीनी (या अधिक स्वाद के लिए)
मैंगो का आइसक्रीम बनाने का तरीका:
आम का आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आम को साफ़ पानी में धोएं। उसके बाद आम को छीलकर टुकड़ों में काट लें। आम के कुछ टुकड़ों को गार्निश करने के लिए अलग रख दें और बाकी के आमों के गूदे को ब्लेंडर में डालें और उसका प्यूरी तैयार कर लें। अब इस प्यूरी को एक बड़े बाउल में निकालें। उसके बाद 2 कप लो फैट ठंडा क्रीम को मिक्सर जार में डालें और उसे मिक्सर में ग्राइंड करें। इस ठंडी क्रीम को स्लो स्पीड में मिक्सर में तब तक फेंटें जब तक कि यह गाढ़ा न होने लगे। जब यह गाढ़ा हो जाए तब उसमें इसमें चीनी और हल्का सा नमक मिलाएं।
स्मूथ कंसिस्टेंसी पाने के लिए अब अगले स्टेप में मिक्सर की स्पीड थोड़ी बढ़ाएं। अब इस मिक्सचर को आप आम की प्यूरी में डालें। उसके बाद आप इन सभी सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह फेंटें।आखिरी स्टेप में आप इस मिक्सचर को अब आप एक कंटेनर में डालें और ऊपर से आम के टुकड़ों से सजाएं। आप चाहें तो टुकड़ों को क्रीम के साथ मिला सकते हैं। अब, कंटेनर को बंद कर दें और सर्व से पहले इसे लगभग 6 घंटे या उससे अधिक समय के लिए फ्रिजर में रख दें।
Next Story