- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Mango Fruity: आपका दिल...

x
Mango Fruity: आज हम बात कर रहे हैं मैंगो फ्रूटी की। आम की यह डिश भी सबके बीच काफी लोकप्रिय है। लोग जब भी मौका मिले इसका जायका लेने को आतुर दिखते हैं। यह आम से बने अन्य सभी व्यंजनों को कड़ी टक्कर देती दिखती है। हमारा मानना है कि अगर आपने अभी तक इसे नहीं आजमाया है तो इस बार बिल्कुल भी नहीं चूकें।
सामग्री (Ingredients)
पके हुए आम - 5
कच्चे आम - 2
चीनी - 350 ग्राम
पानी - अंदाज से
- सबसे पहले आमों को पानी से धोकर छील लें और गुठली अलग कर लें। चाक़ू से गूदे के छोटे-छोटे टुकड़े निकाल लें।
– प्रेशर कुकर को गैस पर चढ़ाएं। आंच मद्धम रखें। इसमें कटे आमों को एक ग्लास पानी के साथ डालें और दो सीटी लगने तक पकाएं।
– इसके बाद प्रेशर कुकर का ढक्कन खोलें और आम के गूदे में चीनी मिलाएं और इसे अच्छी तरह मिक्स करते हुए घोल लें।
– प्रेशर कुकर का ढक्कन दोबारा बंद करें और दो मिनट के लिए इसे फिर गैस पर रखकर पकाएं।
- गैस बंद कर दें। कूकर का ढक्कन खोलें। आम के इस गूदे को ठंडा होने दें।
– जब गूदा ठंडा हो जाए तो इसे छानकर पानी अलग कर लें और पानी के एक बाउल में रख लें।
- गूदे को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड करें और प्यूरी बना लें। आम के पानी में प्यूरी को मिक्स कर लें।
- इसे छान लें, एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। तैयार है आपकी चिल्ड मैंगो फ्रूटी।
TagsMango Fruityआमडिश Mango FruityMangoDishजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





