लाइफ स्टाइल

Mango Coconut Laddu: इस आम के मौसम में कुछ नया चखना चाहते हैं तो ये है बेहतरीन ऑप्शन

Sarita
30 Jun 2025 10:42 AM IST
Mango Coconut Laddu:  इस आम के मौसम में कुछ नया चखना चाहते हैं तो ये है बेहतरीन ऑप्शन
x
Mango Coconut Laddu: यह स्वीट डिश इतनी स्पेशल है कि इसका चयन त्योहार या किसी खास मौके के लिए भी कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या सामग्री की जरूरत नहीं होती। ये लड्डू बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं। अगर आप कुछ नया और झटपट बनने वाला मीठा ट्राई करना चाहते हैं, तो यह शानदार ऑप्शन है। आम के सीजन में आप इससे कई डिश बनाते हैं और इससे बनी हर चीज लाजवाब होती है। इस बार आप यह बनाकर जरूर देखें। इसमें आम और नारियल का स्वाद ऐसा होगा कि आप इसे बार-बार खाना चाहेंगे।
सामग्री (Ingredients)
2 कप सूखा हुआ नारियल
1 कप कंडेस्ड मिल्क
1 कप मैंगो प्यूरी
आधा टी स्पून इलायची पाउडर
विधि (Recipe)
- इसके लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर में मैंगो प्यूरी लें। इसमें इलायची पाउडर और कंडेस्ड मिल्क मिलाएं।
- इस मिश्रण को दो बार ब्लेंड करें। इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक मिश्रण फोमी न हो जाए।
- नारियल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें या इसे क्रश कर लें।
- अब एक ग्रीज किया हुआ पैन लें और इसमें ब्लेंड किया हुआ मिश्रण डालें।
- इसे गरम करें और फिर इसमें सूखे हुए नारियल के टुकड़े डालें।
- नारियल के टुकड़ों को आम के मिश्रण में अच्छे से मिला लें।
- अब इससे लड्डू के शेप में छोटे-छोटे बॉल बनाएं। इसे कुछ देर तक रेफ्रिजरेट करें।
- स्वाद में लाजवाब मैंगो कोकोनट लड्डू तैयार हैं। इसे ड्राई फ्रूट्स और नट्स से गार्निश कर सकते हैं।
Next Story