- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Mango Chutney: कच्चे...
लाइफ स्टाइल
Mango Chutney: कच्चे आम की ऐसी चटनी आपने कभी नहीं खाई होगी, जानिए बनाने का आसान तरीका
Sarita
21 April 2025 12:06 PM IST

x
Mango Chutney: यदि आपको भी चटाकेदार भोजन करना पसंद है तो अपने खाने के साथ आम की चटनी तैयार करें। यहां हम आपको आम की चटनी बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। इस चटनी का सेवन आप चाट-पकौड़ी के साथ, दाल चावल के साथ या फिर अन्य पकवानों के साथ भी कर सकते हैं। तो आइए देर न करते हुए आपको चटनी बनाने का आसान तरीका बताते हैं।
कच्चे आम की चटनी बनाने का सामान
कच्चे आम
हरा ताजा धनिया
पुदीना के पत्ते
हरी मिर्च
नमक
काला नमक
भुना जीरा
हींग
विधि
खट्टे आम की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले तो कच्चे आम को अच्छी तरह से धोकर उसे छील लें। छीलने के बाद इसकी गुठली निकालकर इसे छोटा-छोटा काट लें।
जब कच्चे आम को छोटे टुकड़ों में काट लें तो उसके बाद हरा धनिया और पुदीना भी अच्छी तरह से धोकर उसे भी काट लें। इसके बाद हरी मिर्च को भी काट कर एक कटोरे में रख लें।
जब सारा सामान रेडी हो जाए तो एक ब्लेंडर में सभी सामानों को डाल दें। इसके बाद इसमें स्वाद के अनुसार नमक, काला नमक, भुना जीरा और हींग डालें।
अब थोड़ा सा पानी डालकर इसे मिक्सी में चला दें। जब ये पूरी तरह से ब्लेंड हो जाए तो मिक्सी को बंद करके चटनी को एक कांच के बाउल में निकाल लें।
चटनी को तैयार करने के बाद आप इसका सेवन घर की बनी चाट के साथ कर सकते हैं। भरवां पराठे के साथ भी ये कच्चे आम की चटाकेदार चटनी स्वादिष्ट लगेगी। इसके अलावा आप चाहें तो इसे दाल-चावल के साथ भी खा सकते हैं।
TagsMango Chutneyकच्चे आमचटनी Mango ChutneyRaw MangoChutneyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





