लाइफ स्टाइल

मैंगो कैरेमल शेक पहुंचाएगा शरीर को ठंडक

Kiran
4 Jun 2023 12:13 PM GMT
मैंगो कैरेमल शेक पहुंचाएगा शरीर को ठंडक
x
इस गर्मी के मौसम में आम का बहुत सेवन किया जाता हैं। लेकिन क्यादा आम शरीर को अंदर से गर्मी कर सकता हैं। ऐसे में आम के साथ कुछ ठंडक वाल;इ चीजें मिक्स करनी चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपके लिए मैंगो कैरेमल शेक बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो शरीर को ठंडक पहुंचाएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
आम - 1
केला - 1
दूध - 2 कप
कैरेमल - 2 टेबलस्पून
वनीला एसेंस - 1/2 टीस्पून
आइस क्यूब्स - 4-5
चीनी - आवश्यकतानुसार
बनाने की विधि
- सबसे पहले आम और केला को छीलकर टुकड़ों में काट लें।
- अब इसे मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पेस्ट तैयार करें।
- इसमें दूध, चीनी, वनिला एसेंस और कैरेमल डाल डालकर मिक्स करें।
- अब गिलास की चारों तरफ कैरेमल डालकर कोट कर लें।
- उसके बाद मैंगो शेक गिलास में डालें।
- आपका मैंगो कैरेमल शेक बन कर तैयार है। इसे फैमिली को सर्व करें और खुद भी पीने का मजा उठाए।
Next Story