- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Manchurian Recipe: बची...
लाइफ स्टाइल
Manchurian Recipe: बची हुई ब्रेड से बनाएं चाइनीज स्टाइल मंचूरियन
Sarita
14 Jun 2025 11:44 AM IST

x
Manchurian Recipe: आजतक अपने पनीर, वेज और सोया मंचूरियन खाया होगा. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बची हुई ब्रेड से कुछ चाइनीज फ्लेवर वाला स्नैक्स बन सकता है? ऐसे में आज हम आपको ब्रेड मंचूरियन की रेसिपी बनाने के बारे में बताने जा रहें हैं. ये डिश हर बाइट में चटपटा स्वाद भरा होता होता है. तो चलिए जानते हैं इसे घर पर बनाने के बारे में|
ब्रेड मंचूरियन बनाने की सामग्री :
ब्रेड स्लाइस – 6 से 8
कॉर्नफ्लोर – 2 चम्मच
मैदा – 2 चम्मच
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
लहसुन – 4-5 कलियां (कटी हुई)
प्याज – 1 (बारीक कटा)
शिमला मिर्च – 1 (कटी हुई)
टमाटर सॉस – 2 चम्मच
चिली सॉस, सोया सॉस – 1 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – तलने के लिए
ब्रेड मंचूरियन बनाने की विधि :
सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को छोटे टुकड़ों में काट लें या अच्छे से मसल लें.
फिर इसमें थोड़ा पानी, मैदा और कॉर्न फ्लोर डालकर अच्छे से मिक्स करें.
अब इससे छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं और गरम तेल में डीप फ्राई करें.
इसे सुनहरे और कुरकुरा होने तक अच्छे से तल कर निकाल लें.
अब एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें, फिर इसमें लहसुन, हरी मिर्च, प्याज और शिमला मिर्च डालकर अच्छे से भूनें.
अब इसमें टमाटर सॉस, सोया सॉस और चिली सॉस डालें.
इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक डालें और ग्रेवी के लिए थोड़ा पानी डालकर कुछ मिनट तक पकाएं|
TagsManchurianब्रेडमंचूरियनManchurianBreadManchurian जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





