- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Malai Toast:इस झटपट...

x
Malai Toast: कई बार वक्त कम होने के कारण सुबह ढंग से ब्रेकफास्ट बनाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लगता है कि कोई ऐसी चीज हो जो फटाफट तैयार हो जाए। आज हम आपको ऐसी रेसिपी मलाई टोस्ट बताने वाले हैं, जिसे आप आसानी से 5 मिनट में ही बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए सिर्फ 3 चीजों की ही जरूरत है और ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी। बड़ों के साथ बच्चे भी इसे बहुत पसंद करेंगे। वे खुद भी इसे आराम से बना सकते हैं। अगर आपने अभी तक इस डिश को ट्राई नहीं किया है तो अब और देर नहीं करे। व्यस्तता के बावजूद इसके लिए टाइम निकाला जा सकता है। यह डिश काफी टेस्टी होती है।
सामग्री (Ingredients)
4 चम्मच मलाई
1 चम्मच चीनी
4 ब्रेड स्लाइस
विधि (Recipe)
- सबसे पहले टोस्टर में या तवे पर ब्रेड स्लाइस को सुनहरा होने तक टोस्ट कर लें।
- अब ब्रेड के ऊपर मलाई डालकर अच्छे से फैला लें।
- अब इसके ऊपर चीनी डालें। मलाई टोस्ट तैयार है।
- आप ब्रेड की जगह बाजार से लाए टोस्ट या रक्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसे आप दूध या चाय के साथ सर्व करें।
- कई लोग मलाई के ऊपर चीनी की जगह हल्का नमक छिड़ककर खाना पसंद करते हैं।
- आप इसके ऊपर ड्राई फ्रूट्स या ड्राई चेरी भी डाल सकते हैं।
- आप ब्रेड, मलाई और चीनी का इस्तेमाल कर सैंडविच भी बना सकते हैं।
TagsMalai Toastडिशa dish जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





