- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Malai Sandwich: ...

x
Malai Sandwich: ब्रेड से आलू टोस्ट, वेज सैंडविच, चीज सैंडविच, दही सैंडविच और मलाई सैंडविच सहित कई प्रकार की डिश तैयार की जा सकती है। सैंडविच में प्याज, शिमला मिर्च, कॉर्न और अपनी पसंदीदा सब्जियों का उपयोग कर सकते हैं। आज हम आपको फटाफट बनने वाला क्रीमी और टेस्टी मलाई सैंडविच बनाना बता रहे हैं। इस सैंडविच के आगे चीज पिज्जा का स्वाद भी फीका लगेगा। इसका स्वाद सबके सिर चढ़कर बोलेगा। फिर तो हमेशा इसकी मांग की जाएगी। यह ब्रेकफास्ट के लिए फेवरेट डिश की लिस्ट में शुमार हो जाएगा।
सामग्री (Ingredients)
ब्रेड
2-3 दिन की ताजा मलाई
शिमला मिर्च
प्याज
टमाटर
कॉर्न
लाल मिर्च
काली मिर्च
ऑरिगैनो
नमक
टोमैटो सॉस
बटर
- सबसे पहले सब्जियों को बारीक काट लें और इन्हें मलाई में मिला लें।
- मलाई में नमक, मिर्च और ऑरिगैनो अपने स्वाद के हिसाब से मिक्स कर लें।
- अब एक ब्रेड की स्लाइस लें और उस पर टोमैटो कैचअप लगाएं और फिर इस पर तैयार किया बैटर लगा दें।
- मलाई वाला मिक्सचर आप अपने हिसाब से कम ज्यादा रख सकते हैं।
- अब ऊपर से थोड़ा ऑरिगैनो डालें और ऊपर से एक ब्रेड और लगा दें।
- अब इसे तवे पर थोड़ा बटर लगाकर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें।
- अगर आपके पास सैंडविच मेकर है तो उसमें बटर लगाकर सेंक लें।
- सैंडविच को पसंदीदा शेप में काट लें और सॉस के साथ सर्व करें।
TagsMalai Sandwichनाश्तेडिशMalai Sandwichbreakfastdishजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





