लाइफ स्टाइल

बच्चों का फेवरेट बना Malai Sandwich, जानिए आसान रेसिपी

Tara Tandi
24 May 2025 4:52 PM IST
बच्चों का फेवरेट बना Malai Sandwich, जानिए आसान रेसिपी
x
Malai Sandwich रेसिपी: ज्यादातर घरों में नाश्ते में ब्रेड या उससे बनी चीजें शामिल की जाती हैं। ये सबसे बीच काफी लोकप्रिय है। बच्चों को सबसे ज्यादा सैंडविच पसंद होता है। ब्रेड से आलू टोस्ट, वेज सैंडविच, चीज सैंडविच, दही सैंडविच और मलाई सैंडविच सहित कई प्रकार की डिश तैयार की जा सकती है। सैंडविच में प्याज, शिमला मिर्च, कॉर्न और अपनी पसंदीदा सब्जियों का उपयोग कर सकते हैं। आज हम आपको फटाफट बनने वाला क्रीमी और टेस्टी मलाई सैंडविच बनाना बता रहे हैं। इस सैंडविच के आगे चीज पिज्जा का स्वाद भी फीका लगेगा। इसका स्वाद सबके सिर चढ़कर बोलेगा। फिर तो हमेशा इसकी मांग की जाएगी। यह ब्रेकफास्ट के लिए फेवरेट डिश की लिस्ट में शुमार हो जाएगा।
सामग्री (Ingredients)
ब्रेड
2-3 दिन की ताजा मलाई
शिमला मिर्च
प्याज
टमाटर
कॉर्न
लाल मिर्च
काली मिर्च
ऑरिगैनो
नमक
टोमैटो सॉस
बटर
विधि (Recipe)
- सबसे पहले सब्जियों को बारीक काट लें और इन्हें मलाई में मिला लें।
- मलाई में नमक, मिर्च और ऑरिगैनो अपने स्वाद के हिसाब से मिक्स कर लें।
- अब एक ब्रेड की स्लाइस लें और उस पर टोमैटो कैचअप लगाएं और फिर इस पर तैयार किया बैटर लगा दें।
- मलाई वाला मिक्सचर आप अपने हिसाब से कम ज्यादा रख सकते हैं।
- अब ऊपर से थोड़ा ऑरिगैनो डालें और ऊपर से एक ब्रेड और लगा दें।
- अब इसे तवे पर थोड़ा बटर लगाकर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें।
- अगर आपके पास सैंडविच मेकर है तो उसमें बटर लगाकर सेंक लें।
- सैंडविच को पसंदीदा शेप में काट लें और सॉस के साथ सर्व करें।
Next Story